जुगाड़ की मशीन से मापा जा रहा था पेट्रोल, पंप सील

Petrol pumb jaanch

उज्जैन, अग्निपथ। नापतौल विभाग की टीम ने आकस्मिक जांच के दौरान जिले के दो पेट्रोल पंप सील कर दिए हैं। दोनों ही पेट्रोल पंप के संचालकों के खिलाफ नापतौल विभाग द्वारा विभिन्न धाराओं के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किए हैं।

विभाग की टीम ने महिदपुर के नजदीक कानाखेड़ी गांव में श्रीकृष्ण पेट्रोल पंप की जांच की, यहां पेट्रोल और डीजल की मशीनें सत्यापित नहीं थी लिहाजा पंप को सील कर दिया गया। आगर रोड के सातमोरी गांव का अवंतिका बायोडीजल पंप तो एक कदम आगे निकला। यहां जुगाड़ की मशीन से पेट्रोल मापा जा रहा था। एक जुगाड़ू मशीन का सीधे टैंक से कनेक्शन कर इस पंप से बायोडीजल बेचा जा रहा था। पंप को तो सील किया ही किया, जुगाड़ वाली मशीन को भी जब्त कर लिया गया।

बिना अनुमति चल रहा था डीजल पंप

आगर रोड पर तराना तहसील के पाट गांव में आपूर्ति विभाग ने एक बायो डीजल पंप को सील कर दिया है। यह पंप बिना अनुमति के संचालित हो रहा था। शुक्रवार को सहायक आपूर्ति अधिकारी सुनील कुमार वर्मा, एस.आर. बरडे, संतोष सिमोलिया द्वारा आगर रोड के पाट गांव में संचालित अवंतिका बायोडीजल पंप की जांच की गई। बायोडीजल पंप का संचालन कृष्णपाल सिंह राठौर निवासी गुनाखेड़ी द्वारा किया जा रहा था। पम्प के भूमिगत टैंक में संग्रहित 3 हजार 497 लीटर बायोडीजल, 2 भूमिगत टैंक को जब्त किया गया है। इसके अलावा पम्प पर स्थापित मशीन को सील कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पहले अनार, आम पढ़ाते थे अब भागवत की व्याख्या समझा रहे

Fri Oct 1 , 2021
उज्जैन, (राजेश रावत) अग्निपथ। 42 साल तक उज्जैन के स्कूलों और शिक्षकों को अनार-आम से लेकर राजनीति के समीकरण और उठापटक की चालों को समझाने के बाद भागवत, राम,कृष्ण की व्याख्या को समझाने लगे हैं। उज्जैन में पांडेजी के नाम से मशहूर कवि, व्यंग्यकार डॉ. स्वामीनाथ पांडे। जी हां अब […]