जेसीबी से किया जुआरी का मकान जमीदोंज, पांच दिन पहले पकड़ाये थे 11 लोग

Gunda makan toda 21 03 22

उज्जैन, अग्निपथ। सिंधी कालोनी में सोमवार दोपहर नगर निगम और पुलिस की टीम ने जुआरी के मकान को जेसीबी की मदद से जमीदोंज कर दिया। पांच दिन पहले जुआरी के मकान से 11 लोगों को 5.54 लाख के साथ पकड़ा गया था।

नीलगंगा पुलिस ने 16 मार्च को संतराम सिंधी कालोनी में रहने वाले कैलाश पिता गुलाबराय केसवानी के मकान पर दबिश जुआघर का खुलासा किया था। कैलाश सहित 10 जुआरी हिरासत में लिये गये थे। जिनके पास से 5 लाख 54 हजार नगद, तीन कार, बाइक, मोबाइल जब्त किये गये थे। कैलाश पुराना जुआरी होना सामने आया था, जिसके खिलाफ पूर्व में जुएं, मारपीट और गंभीर अपराध के 15 मामले दर्ज होना सामने आये थे।

सोमवार दोपहर को पुलिस और नगर निगम की टीम जुआरी के मकान पर पहुंची और जेसीबी की मदद से जमींदोज कर दिया। इस दौरान कैलाश केसवानी ने अपना मकान वैध होना और सभी दस्तावेज होने का हवाला देकर विरोध का प्रयास किया, लेकिन पुलिस के आगे उसकी एक नही चली। 2 घंटे में पुलिस और निगम की टीम अपनी कार्रवाई कर लौट आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

करोड़ों के ट्रांजेक्शन में फरार मास्टर माइंड पर घोषित होगा इनाम

Mon Mar 21 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। नौकरी का झांसा देकर चाय वाले के खातों से करोड़ों का ट्रांजेक्शन करने वाले मास्टर माइंड की गिरफ्तारी नहीं होने पर इनाम घोषित किये जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। माधवनगर टीआई मनीष लोधा ने बताया कि कुछ दिन पहले पदमावती कालोनी में रहने वाले राहुल मालवीय […]