ज्यादा आ रहे बिजली बिलों सहित अन्य समस्याओं का हल करने के लिए लगाई गुहार

युवा कांग्रेस ने दिया राज्यपाल के नाम ज्ञापन

नलखेड़ा, अग्निपथ। बिजली बिलों में बेतहाशा बढ़ोतरी व नगर में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर बुधवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें इन समस्याओं के निराकरण की मांग के साथ ही प्रदेश में आराजकता फैलने का भी आरोप लगाया है।

बुधवार को युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष जीतू पाटीदार के नेतृत्व में तहसीलदार की अनुपस्थिति में उनके रीडर रामचंद गायरी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में क्षेत्र में हो रही बिजली कटौती एवं लंबे समय से आ रहे भारी-भरकम बिल में भी सुधार करने की मांग की गई। साथ ही क्षेत्र में अधिक वर्षा से किसानों की सोयाबीन की फसलों में अफलन की स्थिति बन गई है जिससे किसानों का लागत मूल्य भी नहीं निकल पाएगा ऐसी स्थिति में किसानों को फसल बीमा एवं मुआवजा का लाभ देने की मांग की गई।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि नगर मे शासकीय भूमि पर लगातार अतिक्रमण किया जा रहा है उसके बाद भी शासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाकर ऐसा करने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाए।

वहीं ज्ञापन में बताया गया कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है। अपराधिक गतिविधियों बढ़ रही हैं। प्रदेश का कोई भी वर्ग सुरक्षित नहीं है। नीमच जिले के जावद निवासी कन्हैयालाल भील को पिकअप के पीछे बांधकर उसे घसीटकर मार डाला गया। यह मानवता को शर्मसार करने वाला कृत्य है। घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि समाज में इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लग सके। ज्ञापन देते समय युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष जीतू पाटीदार, नगर अध्यक्ष नवनीत शर्मा, राधेश्याम भालोट, बृजेश विजय पाटीदार, तौसीफ खान, जैनुल मेंव, प्रदीप चौबे, नंदकिशोर पाटीदार, गोविंद गोस्वामी, गोपाल गोस्वामी, सुरेश पाटीदार, पीरु बैरागी, गोपाल शर्मा एवं जितेंद्र गुर्जर सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इंदौर के बाद उज्जैन बनेगा बड़ा औद्योगिक केंद्र

Wed Sep 1 , 2021
इंदौर रोड पर कराडिय़ा, नवाखेड़ा में बनेगा फूड क्लस्टर, नीमनवासा में प्लास्टिक और इंजीनियरिंग क्ल्स्टर के लिए जगह देखी उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन को औद्योगिक रूप से सक्षम बनाने और इंदौर के बाद उज्जैन में उद्योगों के विकास के लिए सरगर्मी तेज हो गई है। इस संबंध में बुधवार को उच्च […]