गीता कॉलोनी से चोरी कार आलीराजपुर में चल रही थी

नाबालिग पकड़ाया, दो बदमाशों की तलाश

उज्जैन,अग्निपथ। गीता कॉलोनी से करीब 20 दिन पहले चोरी हुई कार शुक्रवार को आलीराजपुर से बरामद हो गई। मामले में जीवाजीगंज पुलिस एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है, लेकिन उसके दो साथी हाथ नहीं आ सके।

टीआई गगन बादल ने बताया कि अवंतिपुरा निवासी विष्णु पिता ब्रह्म प्रकाश कौशिक ने मारूति इको कार एमपी 13 सीसी 3266 कार गीता कॉलोनी में पार्क करते थे। 17 जुलाई की रात कार अज्ञात बदमाश कार चुरा ले गए थे। कौशिक की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर कार तलाश रहे थे।

पता चला था कार आलीराजपुर के जोबट में चल रही है। इस पर दल भेजा, जिसने देर रात कार जब्त कर चोरी के आरोप में एक नाबालिग को पकड़ा। उसने कबूला किया कि यहीं रहने वाले जितेंद्र, जोबट के बादल के साथ मिलकर कार चुराई थी। मामले में अब दोनों को तलाश कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोरोना असर: नागपंचमी पर नागचंद्रेश्वर मंदिर में भक्तों का प्रवेश प्रतिबंधित

Fri Aug 6 , 2021
कार्तिकेय मंडपम के बाहर विशाल स्क्रीन और सीधे प्रसारण के माध्यम से श्रद्धालुओं को हो सकेंगे दर्शन उज्जैन, अग्निपथ। महाकाल मंदिर में 13 अगस्त नागपंचमी पर भगवान नागंचद्रेश्वर के दर्शन के लिए भक्तों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परिसर में लगी एलईडी, महाकाल एप और कुछ चैनलों पर लाइव दर्शन […]

Breaking News