झाबुआ : नसबंदी कराने आई महिला निकली कोरोना पॉजिटिव

2 महीने बाद जिले में फिर से कोरोना की दस्तक

झाबुआ, अग्निपथ। जिले में करीब 2 महीनों के बाद फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। ग्राम खेड़ा कुंदनपुर की एक 27 वर्षीय महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह महिला 10 दिन पहले मोरबी ( गुजरात ) से लौटी थी। 2 दिन पूर्व महिला राणापुर अस्पताल में नसबंदी करवाने आई थी। तब उसकी कोरोना जाँच की गई थी। RAT निगेटिव रही थी लेकिन Rtpcr जांच की आज प्राप्त हुई रिपोर्ट में महिला पॉजिटिव पाई गई है।

बताया जा रहा है कि महिला को वैक्सीन की एक भी डोज़ अभी तक नहीं लगी है। इतने लंबे समय के बाद जिले में फिर से कोरोना का सक्रिय होने प्रशासन के लिए तो चिंता का विषय है ही, साथ ही हम सबके लिए भी फिर से सावधानी बरतने के का संकेत है।

मोरबी से लौटने के बाद महिला कितने लोगों के संपर्क में आई ये पड़ताल भी की जा रही है। उनकी भी जाँच की जाएगी एवं रिपोर्ट आने तक उन्हें भी संदिग्ध माना जाएगा।बीएमओ डॉ जीएस चौहान ने बताया कि महिला की नसबंदी के दौरान अस्पताल का जो स्टाफ उसके साथ रहा उनका भी कोविड टेस्ट करवाया जाएगा।
डॉ चौहान ने लोगों से अपील की है कि कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए सभी सतर्क रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पंजाब के "कैप्टन" ने पूरी टीम के साथ इस्तीफा सौंपा

Sat Sep 18 , 2021
सिद्धू के मास्टर स्ट्रोक में उलझे अमरिंदर चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने शाम 4 बजकर 40 मिनट पर राज्यपाल बीएल पुरोहित को पूरे मंत्रिमंडल का भी इस्तीफा सौंपा। कैप्टन सांसद पत्नी परनीत कौर व बेटे रणइंदर सिंह के साथ करीब साढ़े चार […]