टीएमसी सांसद की अभद्र टिप्पणी का जैन युवक महासंघ झारड़ा ने किया विरोध

Jharda Jain samaj gyapan 110222

झारड़ा, अग्निपथ। टीएमसी सांसद ने की अहिंसावादी संपूर्ण जैन समाज पर अभद्र टिप्पणी कर जैन समाज को अपमानित करने का काम किया है। टीएमसी सांसद की इस अपमानजनक टिप्पणी का जैन युवक महासंघ ने कड़ा विरोध जताकर सांसद से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।

जैन युवक महासंघ के पदाधिकारी ने बताया कि टीएमसी सांसद की टिप्पणी जैन समुदाय को बदनाम करने की एक बड़ी साजिश है। जैन समाज हमेशा अहिंसक और सात्विक रहा है। जैन धर्म भगवान महावीर के पद चिह्यो पर चलकर विश्व को अहिंसा का ज्ञान देता है। परन्तु लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा द्वारा जैन समाज पर की गई अभद्र टिप्पणी से पूरे विश्व का जैन समाज आहत हुआ है।

जैन युवक महासंघ झारड़ा ने प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार संतुष्टि पाल को ज्ञापन देकर मांग की है कि तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा द्वारा जो अभद्र टिप्पणी की गई है शीघ्र ही उन पर कार्यवाही कर दंडित करे और सांसद महुआ मोइत्रा समाज से सार्वजनिक माफी मांगे। इस अवसर पर नरेंद्र जैन, सुनील जैन रामसना, अंतिम चौरडिया, सिद्धार्थ चौरडिया, प्रकाश जैन, विनोद जैन, नरेश सोनगरा, अनिल जैन, सुमित रामसना, विनोद जैन, संजय जैन, वीकिन पितलिया, वैभव लुक्कड़ आदि समाजजन उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सांसद के नाम से किया था लोगों को ठगने का प्रयास, एक साल बाद महाराष्ट्र से पकड़ाया संदिग्ध

Sat Feb 12 , 2022
राजस्थान का निकला युवक, हो सकता है बड़ा खुलासा उज्जैन,अग्निपथ। माधवनगर पुलिस शनिवार को राजस्थान के एक युवक को महाराष्ट्र से पकडक़र लाई है। युवक को एक साल पहले सांसद के नाम से लोगों को ठगने के प्रयास करने की शंका में हिरासत में लिया गया है। मामले में पूछताछ […]