टोटका: इंद्रदेव को मनाने के लिए जिंदा युवक की शवयात्रा निकाली

सरदारपुर। नगर में मानसून की बेरुखी एवं वर्षा में देरी के चलते शनिवार को नगर के युवाओं ने इंद्रदेव को मनाने के लिए जीवित युवक की शव यात्रा निकाली। इंद्रदेव से शीघ्र वर्षा की कामना को लेकर स्थानीय बस स्टैंड से नगर के प्रमुख बाजारों में उक्त शवयात्रा युवकों द्वारा निकाली गई। इस दौरान यादव समाज जन के युवाओं ने उक्त शव यात्रा का आयोजन किया। गौरतलब है कि उक्त टोटका परंपरागत होकर लंबे समय से वर्षा में लेटलतीफी के चलते प्राचीन समय से अपनाया जाता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मध्यप्रदेश में संडे लॉकडाउन भी खत्म: सिर्फ नाइट कफ्र्यू जारी रहेगा

Sat Jun 26 , 2021
आज खुलेंगे बाजार, आदेश जारी भोपाल। मध्य प्रदेश में अब संडे लॉकडाउन भी खत्म कर दिया गया है। लोग रविवार को भी सामान्य तरीके से आवाजाही कर सकेंगे और बाजार भी खुले रहेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश […]