धार में खिला कमल, अध्यक्ष की कुर्सी नेहा बोड़ाने को मिली

मयंक म्हाले उपाध्यक्ष बने; नौगांव से चलेगी नगर सरकार, चौथी बार नौगांव ने दिया धार नपा अध्यक्ष

धार, अग्निपथ। भारतीय जनता पार्टी ने पांच साल के सूखे के बाद दोबारा धार नगर पालिका पर अपना कब्जा जमा लिया है। पार्षदों का बहुमत प्राप्त करने के बाद रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए निर्वाचन प्रक्रिया हुई। इस दौरान भारी पुलिस बल की मौजूदगी में निर्वाचन प्रक्रिया करवाई गई। भाजपा की तरफ से अधिकत उम्मीदवार के तौर पर नेहा महेश बोड़ाने ने बहुमत हासिल किया। निर्वाचन के दौरान भाजपा की नेहा बोढ़ाने को ३० में से १९ वोट मिले। जबकि कांग्रेस की मीना शांतु डोड को १० वोट ही आए। वहीं १ वोट रद़द हो गया। निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने परिणाम की घोषणा की।

घोषणा के बाद समर्थकों में जश्न का माहौल शुरू हो गया। नपा परिसर में ढोल ताशों पर कार्यकर्ता थिरके लगे। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता परिसर में डटे हुए थे। जबकि अध्यक्ष की घोषणा होते ही कांग्रेसी नेताओं ने मैदान छोड़ दिया। चुनाव के दौरान चमत्कार के इंतजार में बैठे कांग्रेस नेता को अंतत: परिणाम आने के बाद निराशा ही हाथ लगी। भाजपा की कुशल रणनीति और संगठन की मजबूती के चलते भाजपा ने नगर पालिका धार पर पांच साल का सूखा खत्म करते हुए अपनी जीत दर्ज की।

टीम राजीव को मिली जीत

यह जीत भारतीय जनता पार्टी धार के खाते में गई है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण कार्य टीम राजीव को मिला था। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव के लिए धार नगर पालिका चुनाव वर्चस्व की तरह था, जिसमें उनकी पूरी टीम काम कर रही थी। धार नगर पालिका चुनाव का जिम्मा भी उनके खास समर्थक माने जाने वाले मनोज ठाकुर पर था जो चुनाव प्रभारी बनाए गए थे। इस जीत के बाद संगठन में जिलाध्यक्ष के तौर पर यादव का कद बढ़ा है। हालांकि कुक्षी कांग्रेस से छिनकर संगठन को बोनस भी देने का काम देखने को मिला है। अब आखरी परीक्षा पीथमपुर नगर पालिका की है, जहां पर १३ फरवरी को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए मतदान होना है। पीथमपुर में चुनाव को लेकर काफी टक्कर देखने को मिली है।

धार को बनाएंगे नंबर-1

नवनिर्वाचित अध्यक्ष नेहा बोड़ाने ने जीत के बाद मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि मिलकर धार के विकास के लिए काम करेंगे। यह जीत सभी मतदाताओं और पार्षदों की जीत है। हम मिलकर धार को नंबर १ बनाने के लिए प्रयास करेंगे। ध्यान रहे नेहा बोड़ाने पहली बार पार्षद चुनकर आई है। वार्ड २ से चुनी गई नेहा के सामने नपा में काम करने का कोई खास अनुभव नहीं है, लेकिन उन्होंने इस काम में अपने पति की मदद से विकास करने की बात कही है।

मयंक म्हाले निभाएंगे उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

भाजपा ने इस बार युवा चेहरों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी है। इसलिए धार नगर पालिका उपाध्यक्ष पद पर भी युवा चेहरा ही देखने को मिलेगा। उपाध्यक्ष के लिए मयंक म्हाले को भाजपा की तरफ से अधिकत किया गया है। उपाध्यक्ष चुनाव में मयंक वार्ड २५ से जीतकर आए है और जिलाध्यक्ष यादव के करीबी माने जाते है।

राजगढ में फिर काँगे्रस

पिछले साल भी राजगढ़ में काँगेस की परिषद थी इस बार भी यहाँ पर काँगेस में फिर से कब्जा कर लिया है। क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक प्रताप ग्रेवाल है इसका लाभ काँगेस को मिला वही भाजपा के पास के पास ६ पार्षद व कांग्रेस के ९ पार्षद वोट थे। कांग्रेस की एकजुटता काम आई व कांग्रेस ने परिषद बना ली है। यहां पर कांग्रेस की और से सवेरा महेश जायसवाल व भाजपा की और से रितु नीलेश सोनी को अधिकृत किया गया था। कांग्रेस उम्मीदवार सवेरा को ९ वोट व भाजपा की रितु सोनी को ६ वोट मिले है। ऐसे में कांग्रेस की सवेरा जायसवाल को वियज घोषित किया गया।

धरमपुरी: निक्की जियाउल हक अध्यक्ष

लंबे अंतराल के बाद हुए चुनाव में रविवार को धरमपुरी में नगरपालिका का अध्यक्ष काँगेस की झोली में आई यहाँ पिछले बार भी काँगेस की परिषद थी वही भाजपा की और से परिषद बनाने के लिए काफी जोर आजमाइश की गई। अध्यक्ष पद के निर्वाचन के दौरान कांग्रेस की और से महिला निक्की जियाउल हक ओर भाजपा की और से अंशु कमलेश जायसवाल को उम्मीदवार घोषित किया गया था। वही कांग्रेस के निक्की को 9 वोट व भाजपा के अंशु को ६ वोट मिले हैं, इस तरह से कांग्रेस उम्मीदवार को विजय घोषित किया गया। धरमपुरी हमेशा से कांग्रेस का गढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रतनपुर के जंगल में वनकर्मी की हत्या करने वाले को आजीवन कारावास

Sun Feb 12 , 2023
देवास, अग्निपथ। जिले के पुंजापुरा वनक्षेत्र में वनकर्मी की दो साल पहले हुई हत्या के मामले में कोर्ट ने आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। शिकार करने के दौरान आरोपियों को पकडऩे की कोशिश करते समय आरोपियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। जिला लोक अभियोजन […]
न्यायालय