ट्रंप का अकाउंट बैन होने से PM मोदी को फायदा

नई दिल्ली। अमेरिका के कैपिटल हिल में हुई हिंसा के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप का अकाउंट स्थायी रूप से निलबिंत कर दिया है,जिसके बाद पीएम मोदी फॉलोअर्स की रेस में आगे निकल गए हैं। अब ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले सक्रिय राजनेता बन गए हैं।

ट्रंप के सैकड़ों समर्थकों ने शुक्रवार को कैपिटल हिल पर घेराबंदी करके हिंसा की, जिसके बाद उनके ट्विटर अकाउंट को निलंबित कर दिया गया है। जिसका फायदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हुआ। ट्विटर पर वर्तमान में पीएम मोदी के 64.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जबकि ट्रंप के 88.7 मिलियन फॉलोअर्स थे, लेकिन  अब उनका अकाउंट सस्पेंड किया जा चुका है।

हालांकि, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा 127.9 मिलियन फॉलोअर्स के साथ ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले राजनेता बने हुए हैं। लेकिन वे ज्यादा सक्रिय नहीं रहते हैं, अमेरिकी राष्ट्रपति-चुनाव जीतने वाले जो बाइडन के भी ट्विटर 23.3 मिलियन फॉलोवर्स हैं। इसके अलावा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के वर्तमान में 24.2 मिलियन फॉलोवर्स हैं और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 21.2 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

ट्रंप समर्थकों के वाशिंगटन डीसी में हिंसा मचाने के दो दिन बाद, ट्विटर ने “हिंसा और भड़कने का जोखिम”  कारण देते हुए शुक्रवार को ट्रंप के खाते को स्थायी रूप से निलंबित कर दिया था। ट्विटर ने एक ट्वीट में कहा, “@realDonaldTrump खाते से हाल ही में किए गए ट्वीट्स और उनके आसपास के संदर्भ की समीक्षा के बाद हमने स्थायी रूप से हिंसा को भड़काने के जोखिम के कारण निलंबित कर दिया है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

करनाल में CM खट्टर की महापंचायत का विरोध कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज, पानी की बौछार, आंसू गैस के गोले भी दागे गए

Sun Jan 10 , 2021
चंडीगढ़। हरियाणा के करनाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के कार्यक्रम का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी किसानों पर पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया है और आंसू गैस के गोले छोड़े हैं। रिपोर्ट यह भी है कि प्रदर्शनकारी किसानों पर पुलिस ने लाठी चार्ज भी किया है। दरअसल, करनाल जिले […]