ट्रेक्टर और बाइक की भिड़ंत, में फील्ड ऑफिसर की मौत

मौत

निजी फायनेंस कम्पनी में था पदस्थ, उन्हेल रोड पर हादसा

उज्जैन,अग्निपथ। निजी फायनेंस कम्पनी में फील्ड आफिसर सोमवार सुबह बाइक से आफिस जा रहा था। उन्हेलरोड पर ट्रेक्टर से भिड़ंत होने पर गंभीर घायल हो गया। जिला अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।

पंचमपुरा में रहने वाला हर्षित पिता देवेन्द्र अखंड (24) स्मॉल फायनेंस कम्पनी में फील्ड आफिसर था। सुबह 6 बजे बाइक पर सवार होकर उन्हेल स्थित पिपलोदा स्थित ऑफिस जा रहा था। भैरवगढ़ से आगे उन्हेल रोड पर पेट्रोल पम्प के सामने तेज रफ्तार बाइक खड़े ट्रेक्टर में जा घुसी। रफ्तार तेज होने से सिर में गंभीर चोट लगी और लहूलुहान हो गया।

लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की खबर मिलते ही भैरवगढ़ पुलिस घटनास्थल पहुंच गई थी। जहां जिला अस्पताल पहुंचकर मामले में मर्ग कायम कर उसके पास मिले दस्तावेजों के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई।

पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिये सौंपा गया है। परिजनों के अनुसार हर्षित की 2 माह पूर्व ही शादी हुई थी। वह कम्पनी के काम से पिपलौदा जाता रहता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रंगीन मछली घर से मिले 8 कछुए और 2 तोते

Mon Feb 14 , 2022
वन विभाग ने मारी दबिश, दुकान संचालक हिरासत में उज्जैन, अग्निपथ। वन विभाग की टीम ने सोमवार सुबह रंगीन मछली घर पर दबिश देकर 8 कछुए और 2 तोतों का बरामद किया। मछली घर से कछुए-तोते का विक्रय किया जा रहा था। मॉडल स्कूल के सामने सांवेर रोड पर रंगीन […]

Breaking News