पिता-पुत्र ने चरित्र शंका में बहू पर पेट्रोल डालकर लगाई आग

उपचार के दौरान मौत पिता-पुत्र हिरासत में

उज्जैन, अग्निपथ। चरित्र शंका में गुरुवार सुबह युवक ने पिता के साथ मिलकर अपनी पत्नी पर पट्रोल डाल दिया और आग लगा दी। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। घटनाक्रम के बाद ही पुलिस ने पिता-पुत्र को हिरासत में ले लिया था।

झारड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम नलखेड़ा में रहने वाली अनिताकुंवर (33) पर पति मोकमसिंह चरित्र शंका करता था। जिसको लेकर दोनों में आये दिन विवाद होता था। गुरुवार सुबह 8 बजे पति-पत्नी में विवाद हुआ तो मोकम का पिता मेहरबानसिंह भी आ गया। दोनों ने मिलकर अनिता कुंवर से मारपीट शुरु कर दी। वह जान बचाकर घर से भागी तो पिता-पुत्र भी उसके पीछे दौड़े और घर से कुछ दूरी पर उसे पकड़ पेट्रोल डालने के बाद आग लगा दी। लोगों ने घटनाक्रम देखा तो पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और बुरी तरह लपटो से घिर महिला को कपड़े डालकर आग बुझाई। वह बुरी तरह झुलस चुकी थी। उपचार के लिये जिला अस्पताल रैफर किया गया। वहीं मौके से पिता-पुत्र को हिरासत में लेकर जानलेवा हमला करने की धारा 307 में प्रकरण दर्ज किया। इस बीच जिला अस्पताल से कुछ घंटे बाद खबर पहुंची कि महिला की मौत हो गई है। मामले में अस्पताल पुलिस चौकी ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया। झारड़ा टीआई विरेन्द्र बंदेवार ने बताया कि मामले में अब हत्या की धारा 302 बढ़ाई जाएगी।

चार चार साल पहले भाग चुकी थी महिला

बताया जा रहा है कि अनिताकुंवर का मायका रलायता भोजा में था। शादी के बाद वह चार साल पहले किसी के साथ भाग गई थी। कुछ दिन बाद लौटने पर पति ने उसे समझौता कर रख लिया था। लेकिन उसके द्वारा 2 मोबाइल का उपयोग करने पर लगातार चरित्र शंका बनी हुई थी। देर तक वह मोबाइल पर बातचीत करा करती थी। जिसको लेकर विवाद होता था। अनिता 2 बच्चों की मां थी।

रफ्तार से दौड़ते ट्रक ने बाइक सवार दम्पति को कुचला, पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर घायल

उज्जैन, अग्निपथ। तेज रफ्तार से दौड़ रहे बाइक सवार वृद्ध द पति को गुरुवार सुबह ट्रक ने कुचल दिया। दुर्घटना में पति की मौके पर मौत हो गई। पत्नी गंभीर घायल है। उन्हेल थाना पुलिस ने बताया कि खाचरोद का रहने वाला गोवर्धनलाल पिता हीरालाल धाकड़ (72)अपनी पत्नी सुगनबाई (70) के साथ बाइक पर सवार होकर ग्राम बेड़ावन रिश्तेदारी में हुई गमी में शामिल होने के लिये आ रहे थे। लालघाटी से गुजरते वक्त वृद्ध दंपत्ति की बाइक को तेज रफ्तार से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। सुबह 8:00 बजे के लगभग हुई दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। ट्रक का चालक मौके से भाग निकला था। घटनास्थल पर गोवर्धनलाल की मौत हो चुकी थी। पत्नी गंभीर घायल थी, जिसे उपचार के लिये जिला अस्पताल रैफर किया गया। घटनाक्रम की जानकारी लगते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंच गये थे। मामले में प्रकरण दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

होटल संचालक के पुत्र ने प्रेमिका के साथ खाया जहर, मौत

Thu May 5 , 2022
प्रेमिका की हालत गंभीर, सालभर से रह रहे थे साथ उज्जैन, अग्निपथ। होटल संचालक और कांग्रेस नेता के पुत्र ने गुरुवार को प्रेमिका के साथ जहर खा लिया। दोनों कमरे में बदहवास मिले। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्रेमी की मौत हो गई। प्रेमिका की हालत गंभीर बनी हुई है। […]