ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

उज्जैन, अग्निपथ। जयसिंहपुरा में रेलवे क्रासिंग के पास रविवार सुबह अधेड़ उम्र के एक शख्स की ट्रेन की चपेट मेँ आने से मौत हो गई है। वे घर से काम पर जाने के लिए निकले थे।

मृतक की पहचान देवीसिंह पिता भागीरथ सिंह भाट उम्र 50 वर्ष के रूप में की गई है। गऊघाट पाले के पास रहेन वाले देवीसिंह भाट हम्माली किया करते थे, कुछ दिन पहले पैर में चोंट की वजह से उन्होंने काम पर जाना बंद कर दिया था। सुबह करीब 6 बजे वे अपने घर से जयसिंहपुरा के रास्ते किसी परिचित से मिलने जाने के लिए निकले थे। जयसिंहपुरा में रेल पटरिया पार करने के दौरान देवीसिंह ट्रेन की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

जेब से मिले कुछ दस्तावेजों के आधार पर उनके शव की पहचान की गई और परिजनों को हादसे की सूचना दी गई। पुत्र धर्मेंद्र ने अस्पताल पहुंचकर शव देवीसिंह का ही होने की पुष्टी की। ट्रेन की चपेट में आने से लगातार दूसरे दिन यह दूसरी दुर्घटना हुई है। शनिवार को भी मायापुरी क्षेत्र में रहने वाली 17 साल की इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही बालिका विनीता मरमट की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी।

वेयर हाउस से 200 बोरी गेहूँ चोरी

उज्जैन, अग्निपथ। मक्सीरोड़ स्थित पंवासा थाना क्षेत्र के जयवंतपुर खेड़ा गांव के एक वेयर हाउस से 200 बोरी गेहूँ चोरी हो गए है। चोरी की यह घटना 31 अगस्त से 4 सितंबर के बीच हुई है। जयवंतपुर खेड़ा में राधाकृष्ण वेयर हाउस का संचालन करने वाले मुकेश पिता कैलाश पाटीदार निवासी गणेशपुरा ने रविवार की दोपहर पंवासा पुलिस को घटना की सूचना दी। मुकेश पाटीदार ने बताया कि 31 अगस्त से 4 सितंबर के बीच उनके वेयर हाउस से अज्ञात बदमाश करीब 200 बोरी गेहूँ चुरा ले गए है। इतनी बड़ी मात्रा में वेयर हाउस से गेहूँ की चोरी किसी बड़े लोडिंग वाहन का इस्तेमाल किए बिना संभव नहीं है। यह काम पूरे एक गिरोह का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकाल मंदिर प्रशासन ने सावन निकलते ही फिर से किया बड़ा बदलाव; थोक बंद तबादले

Sun Sep 4 , 2022
सत्कार, चांदीगेट, कम्प्यूटर आपरेटर, गर्भगृह निरीक्षक सहित 34 का स्थानांतरण उज्जैन, अग्निपथ। विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में रोटेशन ड्यूटी के तहत बड़ा बदलाव किया गया है। एक ही जगह पर जमा कर्मचारियों को फिर से इधर उधर कर मंदिर प्रशासन ने पारदर्शिता लाने की कोशिश की है। मंदिर प्रशासन ने […]
महाशिवरात्रि पर महाकाल