ट्रैक्टर ने मारी बाइक को टक्कर 2 वर्ष बालिका सहित दो की मौत

थाने में बाइक को लगााई हथकड़ी

उन्हेल, अग्निपथ। बड़नगर-उन्हेल रोड के राजोटा मोड़ पर गुरुवार सुबह एक ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें एक महिला और उसकी 2 वर्षीय पोती की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर सहित चालक मौके से फरार हो गया।

घटना सुबह 10 बजे के लगभग की बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि अशोक मकवाना निवासी गोंदिया थाना नीलगंगा, उज्जैन अपनी 2 वर्षीय बेटी वंशिका और बुआ रेखा पति जगदीश भाटी (40 वर्ष) को बाइक से लेकर गोंदिया से नागदा खाचरौद के पास बनबनी गांव जा रहे थे। उसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।

हादसे में अशोक को पैर में चोट आई है तथा रेखा और वंशिका की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस शव को पीएम के लिए उन्हेल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाई। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस चालक और ट्रैक्टर की तलाश करने में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उज्जैन में पोहा फैक्ट्री में भीषण आग, 3 महिलाओं की मौत

Fri Sep 16 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। देवासरोड स्थित एक पोहा फैक्ट्री में शुक्रवार शाम शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। हादसे से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना में तीन महिला कर्मचारी जलकर खाक हो गई। वहीं एक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना स्थल की स्थिति […]