ठेकेदारों से कहा भुगतान चाहिए तो ताजा फोटो लाओ

15 महीने पहले हुए काम के अब मांगे जा रहे फोटोग्राफ्स

उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम के ठेकेदार लंबे वक्त से निर्माणकार्यों के भुगतान नहीं हो पाने की वजह से पहले से परेशान है। उम्मीद थी कि थोड़ा-थोड़ा ही सही, भुगतान होगा जरूर। अब आयुक्त के एक निर्देश ने ठेकेदारों की परेशानी और भी बढ़ा दी है। 15 महीने पहले ठेकेदार जो काम पूरा कर चुके है, भुगतान से पहले अब उसके अब ताजे फोटोग्राफ मांगे जा रहे है।

पिछले महीने ही ठेकेदारों के साथ बातचीत में यह तय हुआ था कि जनवरी महीने की शुरूआत में ठेकेदारों को नगर निगम से सितंबर 2020 के कार्यो का भुगतान किया जाएगा। यह भुगतान करीब 3.5 करोड़ रूपए है। बुधवार से भुगतान की प्रक्रिया शुरू भी कर दी गई है। भुगतान की कई सारी फाइलें महज इसलिए रोक दी गई क्योंकि कई सारी फाइलों में निर्माण के फोटो दोबारा मांगे गए थे। इसके अलावा भुगतान में यह भी नियम लागू किया गया है कि जिन ठेकेदारों का भुगतान 5 लाख रूपए तक है, उन्हें एकमुश्त रकम मिलेगी जबकि 5 लाख से अधिक भुगतान में दो हिस्सों में रकम खाते में डाली जाएगी। भुगतान के इन नए नियमों की वजह से ठेकेदारों में खासा रोष भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आधा दर्जन मकानों के चोरों ने चटकाए ताले

Thu Jan 6 , 2022
थांदला, अग्निपथ। बीती रात खवासा में चोरों ने उत्पात मचाते हुए करीब आधा दर्जन जगहों के ताले चटका दिए। जिसमे से बदमाश 2 जगहों से चोरी करने में सफल हो गए। प्राप्त जानकारी अनुसार रात्रि करीब 2 बजे चोर गोपाल कॉलोनी में घुसे यहां उन्होंने देवीलाल चरपोटा होमगार्ड के समान […]
Thandala CHori 060122

Breaking News