भोजन कूपन काउंटर पर अव्यवस्था का आलम, सुरक्षाकर्मी रहे नदारद

2 दिन अवकाश के चलते महाकालेश्वर मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, दर्शन समय बढ़ाने की मांग

उज्जैैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर में दो दिन के अवकाश का लाभ उठाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ शनिवार को मंदिर में सुबह से लेकर शाम तक बनी रही। मंदिर के लड्डू काउंटर और भोजन का कूपन प्राप्त करने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। लेकिन एक भी सुरक्षाकर्मी लाइन में लगे हुए श्रद्धालुओं को मैनेज करता दिखाई नहीं दिया। मंदिर प्रांगण से भी सुरक्षाकर्मी लगभग नदारद ही दिखाई दिए। मंदिर में एक भी अधिकारी चहलकदमी करता दिखाई नहीं दिया।

श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार, रविवार और सोमवार को बड़ी संख्या में बाहर और स्थानीय श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता है। हालांकि श्राद्धपक्ष के चलते मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सीमित हो गई है। लेकिन शनिवार को एक बार फिर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान के दर्शन को उमड़े।

हालत यह थी कि मंदिर प्रांगण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपनी सेल्फी खिंचवाते देखे गए। लेकिन भीड़ को बाहर निकालने का इंतजाम कहीं से कहीं तक नजर नहीं आया। मंदिर में हाल ही में सुरक्षा का ठेका संभालने वाली केएसएस कंपनी का एक भी सुरक्षाकर्मी श्रद्धालुओं के बीच नजर नहीं आया। यही हालत पूरे मंदिर प्रांगण की रही।

भोजन व लड्डू काउंटर से नदारद

कोरोना संक्रमण के बाद मंदिर के अन्नक्षेत्र को बंद कर दिया गया था, ताकि संक्रमण का आदान प्रदान न हो सके। निर्गम गेट के पास अन्नक्षेत्र से भोजन प्राप्ति के लिए काउंटर लगाया गया है। यहां से सीमित संख्या में श्रद्धालुओं को नि:शुल्क कूपन बांटे जाते हैं। शनिवार को भीड़ के चलते इस काउंटर पर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा हुआ था।

कई श्रद्धालु बीच में लगने का प्रयास करते व्यवस्था बिगाड़ते देखे गए। कूपन प्राप्त करने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं हो पा रहा था। यही हाल मंदिर परिसर के लड्डू प्रसाद काउंटरों पर भी देखा गया। यहां पर भी एक भी सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं दिखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शराब के लिए रुपए नहीं देने पर पेट्रोल पंप मालिक व प्रबंधक को पीटा

Sat Oct 2 , 2021
जिलाबदर काटकर आए बदमाश व उसके पुत्र पर केस उज्जैन, अग्निपथ। तड़ीपार की सजा भुगत कर आए बदमाश व उसके पुत्र के खिलाफ एक पेट्रोल पंप मालिक व प्रबंधक ने शनिवार को माधवनगर थाने में केस दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि शराब के लिए रुपए नहीं देने पर फ्रीगंज […]