ठेकेदार की कार्यप्रणाली से राहगीर एवं ग्रामीण जन परेशान

रूनिजा(बडऩगर), अग्निपथ। समीपस्थ ग्राम काछी बड़ौदा में नल जल योजना के लिए गली मोहल्लों में सीमेंट कांक्रीट की सडक़ें खोदी गई और उसके बाद काम बंद कर दिया गया। पाइप लाइन भी नहीं डाली जा रही हैं । जिससे इस मार्ग पर से निकलने वाले राहगीरों और ग्रामीण जनों को ठेकेदार की कार्यप्रणाली से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

भाजपा नेता सतीश मूंदड़ा ने बताया कि पंचायत के अंदर ठेकेदार द्वारा नई पाइप लाइन डालने के लिए सीमेंट कांक्रीट सडक़ खोद दी व काम बंद कर देने से लोगों को पानी के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। वहीं सडक़ों पर गड्ढे होने से आने जाने में भी परेशानी हो रही है। ठेकेदार को कई बार सूचित करने के बाद भी अभी तक काम प्रारंभ नहीं किया गया है।

जिससे ग्रामीण जनों में आक्रोश है। इस संदर्भ में श्री मुंदड़ा एवं ग्राम वासियों ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों से इस और ध्यान आकृष्ट कर ठेकेदार को निर्देशित कर समस्या का हल करवाऐ जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

क्षिप्रा की गंदगी पर छिड़ी राजनैतिक रार

Fri Jan 14 , 2022
कांग्रेस के पूर्व मंत्री के बयान पर भाजपा जिलाध्यक्ष बोले आंदोलन नहीं भागीदारी निभायें देवास, अग्निपथ। मकर सक्रांति पर पवित्र नदियों में पर्व स्नान की परम्परा है। इसी को देखते हुए जिले से बहने वाली पवित्र क्षिप्रा नदी में व्याप्त गंदगी को लेकर राजनैतिक रार छिड़ गयी। क्षिप्रा नदी में […]

Breaking News