दुर्घटना में पिता की मौत के बाद पुत्र ने भी तोड़ा दम

यात्री बस ने कुचला था, छोटे पुत्र की हालत गंभीर

उज्जैन। पलवा फंटे पर हुई दुर्घटना में मौके पर पिता की मौत के बाद उपचार के लिये जिला अस्पताल लाए पुत्र ने भी दम तोड़ दिया। एक की हालत गंभीर है। तीनों बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे।

राघवी थाना क्षेत्र के उज्जैन-आगर मार्ग पर पलवा फंटे पर सोमवार देर शाम बाइक पर सवार मोहनलाल पिता भैरुलाल परमार 55 वर्ष निवासी कुकनी महिदपुर अपने दो पुत्र विनोद और मुकेश को तेज रफ्तार से आई निजी यात्री बस ने कुचल दिया था। दुर्घटनास्थल पर मोहनलाल की मौत हो गई थी। दोनों घायल पुत्रों को उपचार के लिये जिला अस्पताल लाया गया। जहां कुछ देर बाद मोहन परमार की भी मौत हो गई।

छोटे भाई विनोद की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने इंदौर रैफर कर दिया, जहां से परिजन उपचार के लिये निजी अस्पताल ले गये। पुलिस ने बस जब्त कर ली है, चालक मौके से भाग निकला था। दुर्घटना की खबर मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंच गये थे। जिन्होंने बताया कि दोनों पुत्र और पिता मिस्त्री का काम करते थे। जिसके सिलसिले में तीनों उज्जैन गये थे। जहां से देर शाम लौटकर घर आ रहे थे।

एक साथ निकली अंतिम यात्रा

दुर्घटनास्थल पर पिता की मौत होने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये महिदपुर अस्पताल पहुंचा दिया था। महेश की मौत जिला अस्पताल में होने पर मंगलवार सुबह उसका पोस्टमार्टम कराया गया। दोपहर में परिजन दोनों के शव गांव लेकर पहुंचे, जहां से दोनों की अंतिम यात्रा एक साथ निकाली गई। गांव में पिता-पुत्र की यात्रा देख माहौल गमगीन हो गया था।

घायल उपचार के दौरान मौत

जीरो पाइंट ब्रिज पर आटो और एक्टिवा के बीच एक माह पूर्व हुई भिड़ंत में घायल जिला पंचायत में पदस्थ बाबू अनसीराम पिता सखाराम भगत 52 वर्ष की उपचार के दौरान निजी अस्पताल में सोमवार-मंगलवार रात मौत हो गई। ड्यूटी कम्पाउंडर की सूचना पर देवासगेट पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस के अनुसार दुर्घटना का मामला पूर्व में दर्ज किया जा चुका था। आटो चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केन्द्रीय मंत्री द्वारा उद्घाटित कार्य को नपा अधिकारियों ने रोका

Tue Feb 2 , 2021
नागदा जं., अग्निपथ। भाजपा नेता के नेताओं के दबाव में वार्ड क्रमांक 18 में चल रहे डामरीकरण कार्य को रोक दिया गया। नगर पालिका के अधिकारी डामरीकरण कार्य रोकने की वजह यह बता रहे हैं कि आरसीसी रोड अभी सही है इसलिए डामरीकरण की आवश्यकता नहीं है। जबकि 19 नवंबर […]

Breaking News