डंपर और क्रेन की टक्कर : महाकाल मंदिर भस्मार्ती दर्शन करने पहुँचे श्रद्धालु बाल बाल बचे

उज्जैन। महाकाल मंदिर के बाहर बीती रात को हादसा हो गया गनीमत ये रही की हादसे में श्रद्धालु बाल बाल बचे। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा महाकाल की नगरी अवंतिका में हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन लाभ लेने पहुंचते हैं। बीती रात महाकाल मंदिर में भस्म आरती दर्शन करने के लिए कतार में लगे श्रद्धालुओं की जान उस वक्त बाल-बाल बची जब पास ही में मंदिर विस्तारीकरण के चल रहे कार्यों के बीच एक डंपर चालक अनियंत्रित होकर खड़ी जेसीबी में आकर घुस गया, गेट नंबर 13 के पास श्रद्धालु कतार में लगे हुए थे। जिन्होंने बमुश्किल भाग कर अपनी जान बचाई।

आरोपी ड्राइवर को पकड़ा

सीएसपी पल्ल्वी शुक्ला ने बताया की महाकाल मंदिर के बाहर चल रहे विस्तारीकरण के कार्य में रात को डंपर चालक ने क्रेन से गाडी को टकरा दिया था। उस दौरान कई श्रद्धालु वहां खड़े थे। ड्रायवर को हिरासत में लिया है। हालांकि अब तक कोई भी शिकायत लेकर नहीं आया है।

विस्तारीकरण के काम में लगा है डंपर

महाकाल मंदिर में रोजाना होने वाली भस्म आरती के लिए श्रद्धालु रात दो बजे से लाइन में लग जाते है। बुधवार को झारखंड से आये श्रद्धालु अनिल कुमार ने बताया की श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश करने के लिए कतार में खड़े थे की अचानक से गेट नंबर चार की और से आये डंपर ने क्रेन को टक्कर मार दी बड़ी मुश्किल से हमने भाग कर जान बचाई है। हम कतार में थे अचानक डंपर आया और सबको मारते हुए अंदर चला गया।

source

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नवाब मलिक का इस्तीफा मांगने पर महाराष्ट्र के पूर्व CM फडणविस को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया

Wed Mar 9 , 2022
मुंबई: महाराष्ट्र सरकार में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के सीनियर लीडर नवाब मलिक (Nawab Malik) का इस्तीफा मांगने वाले महाराष्ट्र (Maharashtra) के पूर्व मुख्यमंत्री को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री […]