डाकू खड्ग सिंह की पोती को पति ने लगा दी आग

दिवाली पर जलाई घर की लक्ष्मी, दूसरी महिला से था पति का प्रेम प्रसंग, आरोपी गिरफ्तार
उज्जैन, अग्निपथ। चिंतामन थाना क्षेत्र के धरमबड़ला मार्ग पर चाय की गुमटी से जीवन यापन कर रही कुख्यात डाकू खडग़सिंह की पोती गायत्री बाई (30) को उसके पति राजू सिंह ने शुक्रवार रात केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया। गंभीर हालत में उसे इंदौर रैफर किया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पति का दूसरी महिला से प्रेमप्रसंग का मामला सामने आया है।

यहां रहने वाली गायत्रीबाई की घर से कुछ दूर पेट्रोल पंप के पास चाय की दुकान है। उसका पति राजूसिंह राजपूत शुक्रवार रात दुकान पर आया। यहां पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट की नौबत आ गई।

गुस्से में राजू ने दुकान में रखे केरोसिन के डिब्बे को गायत्री पर उड़ेल कर आग लगा दी। चीख पुकार सुन आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। लोगों को आता देख राजू मौके से भाग निकला। खबर मिलते ही पुलिस भी आ गई। पुलिस ने गायत्री को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गायत्री की हालत बिगड़ती देख डॉक्टरों ने उसे इंदौर रैफर कर दिया।

सीएसपी रवींद्र वर्मा ने बताया आरोपी पति राजू को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह नशे का आदी है। पीडि़त ने तहसीलदार को दिए बयान में बताया कि राजू का अन्य महिला से प्रेम संबंध हैं, जिसे लेकर आए दिन वह मारपीट करता था।

खबर में और भी है...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विश्व कल्याण व कोरोना से मुक्ति के लिए दीं 11 हजार आहुतियां

Sat Nov 14 , 2020
उज्जैन। दीपावली की पावन बेला पर विश्व कल्याण व कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए श्री ऋषभदेव छगनीराम पेढ़ी जैन मंदिर खाराकुआ पर श्री घंटाकर्ण महावीरजी का विशिष्ट हवन अनुष्ठान किया गया। तीन घंटे चले हवन में 11 कुंडीयों पर 11 हजार 111 आहुतियां डाली गई। हवन में शामिल लोगों […]

Breaking News