डीजे और लाऊड स्पीकरों से हो रहे ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ ज्ञापन सौंपा

उज्जैन, अग्निपथ। शहर में तेजी से बढ़ रहे ध्वनि प्रदूषण ,डीजे और लाऊडस्पीकरों द्वारा लगातार सुप्रीमकोर्ट के आदेशों की अवहेलना और निर्धारित मापदंड से अधिक तेज आवाज में बजाकर नागरिकों की जान के साथ खिलवाड़ करने के विरोध में आज सामान्य ,पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक समाज एवं कर्मचारी संग़ठन ने शहर के सभी नागरिकों का साथ लेकर स्पीक के जिलाध्यक्ष अरविन्द सिंह चन्देल के नेतृत्व में जिलाधीश और एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा।

जिलाधीश और एसपी के मीटिंग में व्यस्त होने के कारण ज्ञापन अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी संतोष टैगोर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश भूरिया जी को सौंपा गया।दोनों अधिकारियों ने शीघ्र ही इस संबंध में कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।

आज के ज्ञापन में अरविन्द सिंह चन्देल अध्यक्ष,संजय चौरसिया सचिव,इंद्रवीर सिंह तोमर,प्रोफेसर एन के गर्ग , संजीव आचार्य एडव्होकेट जेआरमाहुरकर , अरविन्दसक्सेना ,कुलश्रेष्ठ जी ,प्रमोद गुप्ता, माहेश्वरीजी, राजहंस गायकवाड़ ,दिनेश पंड्या ,डॉ सुरेश शुक्ला , सतीश शर्मा बीएल नामदेव , सुरेशराव थोपने , लक्ष्मणराव गुंजाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उज्जैन को वेडिंग डेस्टिनेशन हब बनाया जाए

Mon May 9 , 2022
सांसद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक सम्पन्न उज्जैन, अग्निपथ। सोमवार को लोकसभा सांसद अनिल फिरोजिया की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष करण कुमारिया, उज्जैन उत्तर के विधायक श्री पारस […]