डॉक्टर के सरकारी आवास का कमरा सोयाबीन के बोरों से भरा, क्वार्टर किया सील

Makdone doctor house seal 15 02 22

माकड़ौन, अग्निपथ। नगर के पशु चिकित्सा विभाग में डॉक्टर के सरकारी मकान को मंगलवार को तहसीलदार ने सील कर दिया। मकान के एक कमरे में सोयाबीन के बोरे भरे होने पर यह कार्रवाई की गई।

तहसीलदार सपना शर्मा को माकड़ौन पशु चिकित्सा विभाग के सरकारी क्वार्टर में सोयाबीन के बोरे भरे होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर क्वार्टर को सील कर दिया। सपना शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही मंडी कर्मचारी रामचंद्र कन्हैयालाल, किशन और पटवारी राजेश परमार के साथ मौके पर पहुंचे।
मकान पर ताला लगा हुआ मिला।

सहायक चिकित्सक सरताज खान को चाबी के लिए फोन लगाया किंतु सरताज ने बाहर होने का हवाला देते हुए चाबी देने से मना कर दिया। मकान को खिडक़ी से देखने पर उसका कमरा पूरा सोयाबीन के बोरों से भरा था। इस कारण पूरे क्वार्टर को सील कर उचित कार्यवाही करते हुए पंचनामा बनाकर नगर परिषद सीएमओ तथा अनुविभागीय अधिकारी तराना को भी जानकारी से अवगत कराया। सरताज खान के परिवार से संबंधित लोगों की संपत्ति की जानकारी भी ली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उन्हेल के किसान का बेटा वायुसेना में ड्यूटी के दौरान शहीद

Tue Feb 15 , 2022
दिवंगत जवान का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह 11 बजे उन्हेल पहुंचेगा उन्हेल, अग्निपथ। क्षेत्र के एक कृषक परिवार में जन्मे भारतीय वायुसेना के जवान का ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर बुधवार को उन्हेल के उनके पैतृक गांव पहुंचेगा। जवान के शहीद होने की सूचना मिलते ही […]