उन्हेल के किसान का बेटा वायुसेना में ड्यूटी के दौरान शहीद

दिवंगत जवान का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह 11 बजे उन्हेल पहुंचेगा

उन्हेल, अग्निपथ। क्षेत्र के एक कृषक परिवार में जन्मे भारतीय वायुसेना के जवान का ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर बुधवार को उन्हेल के उनके पैतृक गांव पहुंचेगा। जवान के शहीद होने की सूचना मिलते ही उन्हेल सहित ग्रामीण क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

प्रशासनिक स्तर से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बरखेड़ा मांडल निवासी 26 वर्षीय वीरेंद्र सिंह पिता फूलसिंह देवड़ा लंबे समय से एयर फोर्स में सेवा दे रहे थे। उसी दौरान मंगलवार सुबह ड्यूटी करते हुए वह दुर्घटनाग्रस्त होने से जान खो बैठे। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिजन मुंबई के लिए रवाना हो गए।

मंगलवार शाम परिजनों के पहुंचने के बाद वायुसेना मुंबई ने शहीद की पार्थिव देह को बुधवार सुबह एयरलाइन से इंदौर लाने की सूचना दी। शहीद वीरेंद्रसिंह के बड़े भाई योगेंद्र सिंह देवड़ा के साथ परिजन भी वहां पर पहुंच गए हैं।

आज सुबह आएगा पार्थिव शरीर
बुधवार सुबह दिवंगत वीरेंद्र का पार्थिव शरीर इंदौर एयरपोर्ट पर लाया जाएगा। वहां से सेना के वाहन से सुबह 11 बजे उन्हेल से ग्राम बरखेड़ा पहुंचेगा। उन्हें सलामी देकर उनका पार्थिव शरीर का अग्नि संस्कार किया जाएगा।

शादी के लिए रिश्ता ढूंढ रहे थे परिजन

मृतक जवान के परिवार में माता पिता के साथ एक बड़ा भाई भी है। वीरेंद्र कीा शादी को लेकर परिजन रिश्ता ढूंढने में भी लगे हुए थे। जल्द ही परिजन उन्हें विवाह बंधन में भी बांधने की तैयारी कर रहे थे। मिलनसार तथा देशभक्त इस सेना के जवान के निधन पर उन्हेल सहित ग्रामीण क्षेत्र में शोक की लहर है। पैतृक गांव में स्थानीय प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी गांव पहुंचे और चक्रतीर्थ का निरीक्षण किया गया। पंचायत सचिव और कर्मचारियों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

बचपन से था सेना में जाने का जुनून

राजपूत समाज में जन्में वीरेंद्र ने अपनी शिक्षा बी आर मेहता विद्यापीठ में शुरू की। विद्यालय में भी वह सेना को लेकर सांस्कृतिक आयोजन में भी बढ़ चढक़र हिस्सा लेते थे और शिक्षा के दौरान सेना में जाने का जुनून था। शिक्षा ग्रहण करने के बाद सतत सेना में निकलने वाली भर्ती में प्रयासरत थे। कुछ वर्ष पूर्व ही उनका चयन एयर फोर्स मुंबई में जवान के रूप में हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आश्वासन के बाद भी समस्या का निराकरण नही

Tue Feb 15 , 2022
सुर्यांश पैराडाइज कालोनी में समस्या जस की तस बडऩगर, अग्निपथ। विगत 10 वर्षों से मुलभुत समस्याओं से जूझ रहे कालोनीवासियों को कुछ माह पूर्व कालोनाईजर द्वारा समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया था जो झूठा साबित हुआ है। मामला डायवर्शन रोड रामगढ नाले के पास स्थित सूर्यांश पैराडाइस कॉलोनी का […]
suryans

Breaking News