डॉक्टर शर्मा की पुण्यतिथि पर आयोजित शिविर में सैकड़ों नागरिकों की जांच

उज्जैन,अग्निपथ। अक्षय तृतीया एवं डॉक्टर पुरुषोत्तम शर्मा की पुण्यतिथि पर डॉक्टर मयंक शर्मा द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों लोगों ने कोलेस्ट्रॉल एवं मिनरल डेंसिटी टेस्ट, ब्लड शुगर जांच आदि का लाभ लिया।

झंडू आयुर्वेद कंपनी द्वारा आयोजित इस शिविर में जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, साइटिका, कैल्शियम की कमी एवं हड्डियों की कमजोरी की जांचकर कई मरीजों को निशुल्क दवाई भी वितरित की गई।

शिविर के मरीज की जांच करते डॉक्टर।

  • शिविर के मरीज की जांच करते डॉक्टर।

इस बारे में डॉक्टर मयंक शर्मा ने बताया कि यह जांचें यदि किसी लैब में कराई जाएं तो लगभग ढाई हजार रुपए का खर्च आता है। आगे भी शर्मा क्लीनिक पर इसी तरह के अन्य शिविर भी लगाकर गरीब लोगों को स्वास्थ्य लाभ दिए जाने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अखिल भारतीय पुजारी महासंघ के मसौदे को मप्र के मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी

Wed May 4 , 2022
महाकाल के आंगन में करेंगे शिवराज का अभिनंदन उज्जैन, अग्निपथ। अखिल भारतीय पुजारी महासंघ पिछले 40 वर्षों से पुजारियों की समस्याओं के निराकरण और अधिकारों की रक्षा लिए प्रतिबद्ध हैं। पुजारी महासंघ द्वारा कई बार पुजारियों की समस्याओं को शासन तक पहुंचाकर उनका निराकरण भी कराया गया है। अक्षय तृतीया […]