डॉ. कविता मंगलम सर्वश्रेष्ठ संभागाध्यक्ष अवार्ड से सम्मानित

उज्जैन, अग्निपथ। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद मध्यप्रदेश का प्रांतीय अधिवेशन इंदौर में हुआ। जिसमें प्रांत के 16 संभाग के अध्यक्ष में से उज्जैन की डॉ. कविता मंगलम को संभाग के सर्वश्रेष्ठ संभागाध्यक्ष का अवार्ड प्रांतीय अध्यक्ष सरला सामरिया द्वारा प्रदान किया गया।

यह उपलब्धि मंगलम को उनके द्वारा किये गये गत दो वर्षों में सेवा प्रकल्प, स्वास्थ्य शिविर एवं धार्मिक गतिविधियों के मद्देनजर प्राप्त हुई। उक्त अधिवेशन में उज्जैन से 18 महिलाओं ने भाग लिया।

उक्त अवार्ड प्राप्त होने पर उज्जैन महिला परिषद अवंति की स्नेहलता सोगानी, सिम्मी जैन, चंदा बिलाला, मधु कोठारी, स्नेहलता विनायका, रश्मि कासलीवाल, इंदु जैन, मोनिका जैन, भावना बडज़ात्या, मंजू जैन, शकुन कुंभराज आदि ने हर्ष जताया एवं उनका स्वागत किया। उक्त जानकारी परिषद की वर्तमान अध्यक्ष मधु कोठारी ने प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संपूर्ण भारत वर्ष के 87 स्थानों से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की पावन भूमि की मिट्टी एकत्रित की

Mon Apr 4 , 2022
त्रिवेणी इंटरप्रिटेशन सेंटर में लगी प्रदर्शनी में दिखा राष्ट्रभक्ति का अनूठा जज्बा उज्जैन, अग्निपथ। श्री गणेश शंकर विद्यार्थी मंडल के मार्गदर्शक एवं संरक्षक डॉ. नारायण व्यास संपूर्ण भारत वर्ष के 87 स्थानों से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की पावन भूमि से मिट्टी को एकत्रित कर उनकी सचित्र प्रदर्शनी से वर्तमान युवा […]