तराना रोड पर डंपर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बेटी की मौत, गुस्साए लोगों ने गाड़ी फूंकी

उज्जैन। तराना रोड पर गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार बाप-बेटी को चपेट में ले लिया। हादसे में बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने डंपर में आग लगा दी।

कनासिया गांव निवासी रतन लाल उज्जैन से बेटी सपना (18) को लेकर गांव जा रहे थे। इसी दौरान तराना से छह किमी पहले तेज रफ्तार से आ रहे डंपर ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में घटनास्थल पर ही सपना की मौत हो गई। पिता को मामूली चोट आई है।

कायथा थाना के एसआई हुकुम सिंह सोलंकी ने बताया कि डंपर को जब्त कर लिया है। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए तराना सरकारी अस्पताल भिजवाया गया है। ग्रामीणों ने बतया कि -कानीपुरा सिंगल लेन रोड है, जहां मोड़ पर डंपर चालक ने पीछे से टक्कर मारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हे कर्मयोगी! तुम्हें शत् शत् नमन

Thu Dec 10 , 2020
दैनिक अग्निपथ के संस्थापक, पूज्य पिताजी मूर्धन्य पत्रकार ठाकुर शिवप्रताप सिंह जी ठीक आज से 26 वर्षों पूर्व दुनिया को अलविदा कह गये। समय इतनी तेज गति से भाग रहा है कि 26 वर्ष गुजर जाने का पता ही नहीं लगा। वैसे भी दुनिया के इस रंगमंच पर कुछ शख्सयितें […]
shivpratap shingh (dainik agnipath)