तलवार-गुप्ती से हमला कर युवक की हत्या

9 आरोपियों पर प्रकरण दर्ज, मृतक पर भी दर्ज थे कई केस

देवास, अग्निपथ। शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत बावड़ीया के रंजन बाड़ा के पास हनुमान मंदिर स्थित सज्जन सिंह कॉलोनी में बदमाशो ंने गुरुवार रात करीब 12:30 बजे युवक गणेश उर्फ गन्नू भावसार उम्र 20 वर्ष निवासी सज्जन सिंह कॉलोनी बावडिया पर डंडे, तलवार, चाकू व गुप्ती से हमला कर दिया। गणेश के गर्दन, पेट, सीने में चाकू लगने से उसकी मौत हो गई। मृतक गणेश पर भी कई अपराधिक प्रकरण दर्ज है।

मामले में पुलिस ने फरियादी गोविंद सिंह राजपूत की शिकायत पर 9 आरोपी राजकुमार सिसौदिया, मिथुन अहिरवाल, वीरेन्द्र सिसौदिया छोटू सिसौदिया, अजय, रवि सिसौदिया, महेन्द्र अस्तरे, भोला अहिरवाल, चन्दन पर भारतीय दण्ड विधान की धारा 147, 148, 149 व 302 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

सभी आरोपी पटेल नगर, बावडिय़ा के निवासी बताए जा रहे है। मामले की विवेचना औद्योगिक थाना प्रभारी निरक्षक अनिल शर्मा कर रहे है। मृतक गणेश उर्फ गन्नू भावसार गुंडा प्रवृत्ति का युवक था। पूर्व में कई प्रकरण दर्ज है। पूर्व में भी औद्योगिक थाना पुलिस ने गणेश उर्फ गन्नू भावसार का जुलूस निकाला था। जानकारी अनुसार गणेश के खिलाफ औद्योगिक थाना क्षेत्र में करीबन डेढ़ दर्जन से अधिक अपराध दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हुसैन कांचवाला को 12वीं में सुयश

Sat Jul 23 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। सीबीएसई की 12वीं बोर्ड परीक्षा में शहर के सेंट पॉल कॉन्वेंट स्कूल के छात्र हुसैन कांचवाला ने विज्ञान संकाय में 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके सफलता प्राप्त की है। हुसैन के मामा अकबर अली बुरीवाला बताते हैं कि गणित, रसायन व भौतिक विषय के साथ 12वीं की परीक्षा […]