‘तांडव’ का विरोध:हिंदू देवी देवताओं पर की टिप्पणी; भाजपा अनुसचित जाति मोर्चा ने अमेजन प्राइम और वेब सीरीज के पोस्टर जलाए

इंदौर। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान अभिनीत वेब सीरीज ‘तांडव’ का देश के साथ इंदौर में भी विरोध शुरू हो गया है। वेब सीरीज में हिंदू देवी देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने सोमवार को कलेक्टर चौराहे पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अमेजन प्राइम और वेब सीरीज के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाकर वेब सीरीज के पोस्टर जलाए।

गौरतलब है, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भारत में अमेजन प्राइम वीडियो के अधिकारियों को वेब सीरीज ‘तांडव’ को लेकर जारी विवाद पर तलब किया है। प्राइम वीडियो पर हाल में जारी वेब सीरीज ताडंव पर हिंदू देवी-देवताओं का मजाक उड़ाने को लेकर प्रतिबंध लगाने की मांग उठ रही है।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष राजेश शिरोड़कर ने बताया, वेब सीरीज में एक पात्र को महादेव बनाकर उनसे अश्लील शब्दों का उच्चारण करवाया गया है। इसे लेकर कार्यकर्ताओं ने सेंसर बोर्ड बनाकर ही ओटीटी प्लेटफाॅर्म पर नजर रखने और इस वेब सीरीज को प्रतिबंधित करने की मांग की। मोर्चा कार्यकर्ताओं के द्वारा सीरीज को अमेजन प्राइम के खिलाफ हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी किए जाने को लेकर एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है, यदि 3 दिन के अंदर मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई, तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किसान आंदोलन का उज्जैन में कांग्रेस का समर्थन: कृषि कानूनों के खिलाफ 500 ट्रैक्टर से रैली

Mon Jan 18 , 2021
शहर में लगा एक किलोमीटर लंबा जाम उज्जैन। केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ और किसान आंदोलन को मध्यप्रदेश में धार देने के लिए कांग्रेस सोमवार को उज्जैन में किसान रैली निकाली जा रही है। इसमें करीब 500 ट्रैक्टरों पर सवार होकर जिलेभर करीब दो हजार से ज्यादा किसान आए […]