चलती कार में खा रहे थे आईपीएल का सट्टा

क्राइम और सायबर की टीम ने पकड़ा, 2 हिरासत में

उज्जैन, अग्निपथ। चलती कार में आईपीएल क्रिकेट का सट्टा खाया जा रहा था। लगातार मिल रही सूचना के बाद क्राइम और सायबर की टीम ने गुरुवार-शुक्रवार रात घेराबंदी कर पकड़ लिया। 2 को हिरासत में लिया गया है।

आईपीएस विनोद कुमार मीणा ने बताया कि कुछ दिनों से चलती कार में आईपीएल क्रिकेट का सट्टा खाने की जानकारी मिल रही थी। जिसे पकडऩे के लिये सायबर और क्राइम की टीम लगी हुई थी। रात को कार क्रमांक एमपी 13 जीए 3188 के चिंतामण क्षेत्र में दिखाई देने की सूचना मिली। दोनों टीम के साथ चिंतामण क्षेत्र में सर्चिंग की गई तो कार हासामपुरा के समीप दिखाई दी।

घेराबंदी कर उसे जैन मंदिर के पास पकड़ा गया। कार में 2 लोग सवार थे। जिन्हे पकड़ा गया और पूछताछ की गई तो अनिल शर्मा और कमलेशदास होना सामने आये। एक कलालसेरी और दूसरा वेदनगर का रहने वाला था। दोनों के पास से 5 मोबाइल फोन, केलक्यूलेटर, रजिस्ट्रर और 5 हजार रुपये जब्त किये गये। रजिस्ट्रर में लाखों का हिसाब लिया हुआ हुआ था। दोनों को चिंतामण थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया और सट्टा अधिनियम का प्रकरण दर्ज किया गया। दोनों को शुक्रवार दोपहर न्यायालय में पेश किया गया है।

लगातार पकड़ा रहे खाईवाल

आईपीएल क्रिकेट मैच पर मोबाइल के माध्यम से बड़े पैमाने पर सट्टा खाईवाली की जा रही है। अवैध तरीके से हो रहे कारोबार को लेकर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। सायबर टीम की मदद से लगातार कार्रवाई की जा रही है। 2 दिनो पहले कोतवाली पुलिस ने 9.97 लाख नगद और 90 लाख के सट्टा हिसाब सहित 3 तिवारी भाईयों को पकड़ा था। जिसमें एक भाजयुमो का नेता होना सामने आया था। 5 दिन पहले नीलगंगा पुलिस ने 50 हजार रुपये नगद और 35 लाख का हिसाब-किताब कर चुके सटोरियों को गिर तार किया था। सट्टे का कारोबार ग्रामीण क्षेत्र में भी चल रहा है। जहां अब लगातार कार्रवाई होना सामने आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केडीगेट-कमरी मार्ग की दुकानों पर चोरों का धावा

Fri May 20 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। पुलिस की गश्त पर चोरों की गश्त काफी भारी पड़ रही है। गुरुवार-शुक्रवार रात चोरों ने केडी गेट और कमरी मार्ग की दुकानों पर धावा बोला। 2 दुकानों में वारदात होना और कुछ दुकानों के ताले टूटना सामने आये है। तैय्यबपुरा बाखल में रहने वाला मुस्तफा बरेलीवाला पिता […]