तिरुपति ड्रीम में मिला नवजात बालिका का शव

कुत्तों ने नोंच के कर दिया था क्षत-विक्षप्त

उज्जैन, अग्निपथ। एक दिन की नवजात बालिका का शव मंगलवार दोपहर मिलने पर लोगों की भीड़ लग गई। कुत्तों ने बुरी तरह बालिका का नोंच लिया था। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरु की है।

इंदौर-नागदा बायपास मार्ग पर तिरुपति ड्रीम कालोनी में नाले के पास सडक़ पर कुछ कुत्ते दोपहर के समय नवजात बालिका का शव नोंच रहे थे। लोगों की नजर पड़ते ही भीड़ लग गई। कुत्तों को भगाया गया, बालिका मृत थी। मामले की सूचना नीलगंगा पुलिस को दी गई। डायल 100 मौके पर पहुंची।

जांच में सामने आया कि बालिका एक दिन की है। संभवत: अवैध संबंधों के चलते जन्म होने या फिर बालिका होने पर उसे निर्दयी मां-बाप ने फेंका होगा। पुलिस शव जिला अस्पताल लेकर आई और मर्ग कायम करने के बाद दफना दिया।

टीआई तरुण कुरील का कहना था कि मामले में नवजात के माता-पिता का सुराग तलाशने के लिये क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा जाएगा। जिस स्थान पर शव मिला है उसके आसपास मकानों का निर्माण होने की वजह से कैमरे नहीं मिले है। आशंका जताई जा रही है कि कुत्ते किसी दूसरे स्थान से बालिका को वहां तक खींचकर लाये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उर्दूपुरा से अपहृत किशोरी मुंबई में मिली, दो संदिग्ध भी हिरासत में

Tue Feb 1 , 2022
उज्जैन,अग्निपथ। उर्दूपुरा से चार दिन पहले अपहृत हुई नाबालिग को जीवाजीगंज पुलिस ने मुंबई से बरामद किया है। मामले में दो संदिग्ध युवकों को भी हिरासत में लिया है। पुलिस दल तीनों को लेकर मंगलवार रात तक थाने पहुंचेगा। मामले में जांच के बाद धाराएं बड़ सकती है। पुलिस के […]

Breaking News