तीन दिनों में दो सूने मकानों पर चोरों ने बोला धावा

लाखों के आभूषण चोरी, फुटेज खंगाल रही पुलिस

उज्जैन, अग्निपथ। नानाखेड़ा क्षेत्र की 2 कालोनियों में तीन दिनों से सूने पड़े मकानों के शनिवार को ताले टूटे होना सामने आया है। दोनों परिवार शहर से बाहर गये हुए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की है।

इंदौर कृषि विभाग में पदस्थ जयप्रकाश पिता पर्वतसिंह हरिओम विहार कालोनी नानाखेड़ा में निवास करते है। 13 अप्रैल को परिवार के साथ भोपाल गये थे। लौटकर आने पर मकान के मेन गेट का ताला टूटा मिला। चोरों ने धावा बोलकर सभी कमरों में सामान अस्त-व्यस्त कर दिया था।

अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषणों के साथ कीमती सामान करीब डेढ़ लाख से अधिक का चुराकर ले गये थे। जयप्रकाश की शिकायत पर नानाखेड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। चोरों ने अलखनंदानगर में 13 अप्रैल से 16 अप्रैल के बीच जीडीसी कॉलेज की प्रोफेसर हेमलता पति पुरुषोत्तम चौहान के मकान का ताला भी तोडक़र 50 हजार रुपये नगद और एक से डेढ़ लाख के आभूषण चोरी कर लिये।

शनिवार सुबह पैतृक गांव बडऩगर से लौटी प्रोफेसर ने घर में चोरी होने की शिकायत नानाखेड़ा थाने पहुंचकर दर्ज कराई। टीआई ओपी अहीर ने बताया कि दोनों वारदात तीन दिनों के बीच हुई है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जा रहे है। दोनों वारदात का तरीका एक जैसा होना सामने आ रहा है, जिससे प्रतीत हो रहा है कि वारदात में एक ही गैंग के बदमाश शामिल हो सकते है।

ऋषिनगर में सामने आई थी वारदात

शुक्रवार को ऋषिनगर में रहने वाली वृद्ध महिला राजकमल पति स्व. बसंत के घर भी चोरी की वारदात होना सामने आई थी। वृद्धा बाजार सब्जी खरीदने गई थी, उसी दौरान दिनदहाड़े चोरों ने ताला तोडक़र 40 हजार नगद और 60 हजार के आभूषण चोरी कर लिये थे। दिसंबर माह के बाद से शहर में चोरी की वारदातों का सिलसिला नहीं थम रहा है। बदमाश दिन-रात वारदात को अंजाम दे रहे हंै। चार माह से बड़ी वारदातों में शामिल चोरों को पुलिस को अब तक सुराग नहीं लग पाया है। फुटेज सामने आने के बाद भी वारदात करने वालों की पहचान नहीं हो पाई है।

नाबालिग चुराकर ले गया 60 हजार

कोतवाली पुलिस ने भी प्रायवेट जॉब करने वाली खुशी पति संदीप भावसार निवासी शीतला माता मंदिर की गली त्रिमूर्ति टॉकीज के पास की शिकायत पर उसके नाबालिग भाई के खिलाफ 60 हजार रुपये चोरी करने का प्रकरण दर्ज किया है। खुशी के अनुसार उसका भाई इंदौर में रहता है। चार दिन पहले घर आया था। सुबह वह और पति ड्युटी चले गये थे। भाई घर पर था, शाम को लौटकर आने पर पलंग पेटी खुली मिली और भाई लापता था। पेटी में रखे 60 हजार भी गायब थे। इंदौर में परिजनों से भाई की जानकारी लेने पर सामने आया कि वह वापस नहीं लौटा है। उसकी तलाश की गई, नहीं मिलने पर मामले में शिकायत दर्ज कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

परिजनों ने दरवाजा खोला तो फंदे पर लटका मिला पुत्र

Sat Apr 16 , 2022
रात में महिला ने लगाई थी फांसी उज्जैन, अग्निपथ। शनिवार दोपहर परिजनों ने पुत्र के कमरे का दरवाजा खोला तो उसे फंदे पर लटका पाया। उसे नीचे उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इससे पहले रात में महिला ने फांसी लगा ली थी। माधवनगर थाना […]
Ladki Fansi