परिजनों ने दरवाजा खोला तो फंदे पर लटका मिला पुत्र

Ladki Fansi

रात में महिला ने लगाई थी फांसी

उज्जैन, अग्निपथ। शनिवार दोपहर परिजनों ने पुत्र के कमरे का दरवाजा खोला तो उसे फंदे पर लटका पाया। उसे नीचे उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इससे पहले रात में महिला ने फांसी लगा ली थी।

माधवनगर थाना पुलिस ने बताया कि माधवनगर अस्पताल के ड्यूटी कम्पाउंडर ने जाल स्कूल के सामने रहने वाले पवन पिता तरुण परमार (27) द्वारा फांसी लगाने की सूचना दी थी। परिजन उसे अस्पताल लेकर आये थे। पुलिस अस्पताल पहुंची और युवक का शव पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लाया गया। परिजनों ने बताया कि पवन पेंटरी का काम करता था।

2 माह से उसने घर में बातचीत करना भी बंद कर दिया था। काम धंधा भी नहीं कर रहा था। दोपहर में उसके कमरे का दरवाजा खोला तो वह रस्सी के फंदे पर पंखे से लटका हुआ था। एएसआई राधेश्याम आवंलिया ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया गया। घटनास्थल से कोई सुसाइडनोट नहीं मिला। जांच के बाद ही फांसी लगाने का कारण सामने आ पायेगा।

फंदे पर लटकी मिली पत्नी

महाकाल मंदिर के पास होटल में काम करने वाला दानिश शुक्रवार-शनिवार रात ढाई बजे भागसीपुरा कांच का घोड़ा के समीप घर पहुंचा तो पत्नी मुस्कान दुपट्टे के फंदे से लटकी मिली। मुस्कान ने दरवाजा बंद कर फांसी लगाई थी। पति ने दरवाजा तोडक़र उसे उतारा। खाराकुआं पुलिस ने जिला अस्पताल के ड्युटी क पाउंडर की शिकायत पर मर्ग कायम किया।

शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के दौरान सामने आया कि मुस्कान और दानीश ने चार साल पहले प्रेम विवाह किया था। उनकी एक संतान है। दोनों मुस्कान के मायके में रहते थे। मुस्कान ने एक माह पहले ही शेयर मार्केट क पनी में नौकरी करना शुरु किया था। आशंका जताई गई है कि पारिवारिक विवाद के चलते उसने आत्महत्या की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला चिकित्सालय के 5 डॉक्टर चेतावनी देने के बावजूद मिले अनुपस्थित

Sat Apr 16 , 2022
सिविल सर्जन ने थमाया नोटिस, तीन दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा उज्जैन, अग्निपथ। जिला चिकित्सालय में 16 अप्रैल को अनुशासनहीनता की सीमा डॉक्टरों ने पार कर दी। जब वे अपने वरिष्ठ अधिकारियों के निरीक्षण की सूचना होने के बावजूद कर्तव्य स्थल से नदारद रहे। इन पांचों डॉक्टर को सिविल […]
Ujjain District Hospital