तीन बच्चों का बाप पड़ोसन को भगा ले गया

दो पत्नी पहले से, हिंदूवादी संगठन ने किया थाने का घेराव

उज्जैन,अग्निपथ। आगर रोड से पांच दिन पहले दो पत्नी व तीन बच्चों का पिता एक युवती को बरगलाकर ले गया। गुमशुदा का अब तक पता नहीं चलने पर रविवार को हिंदूवादी संगठन ने चिमनगंज थाने का घेराव किया। चेतावनी दी कि दो दिन में युवती के नहीं मिलने पर धरना प्रदर्शन करेंगे।

यादव कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय युवती 7 दिसंबर को लापता हो गई। खोजबीन के बाद भी नहीं मिलने पर भाई ने चिमनगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।  तत्पश्चात पता चला कि युवती को पड़ोस में रहने वाला तीन बच्चों का पिता रहीम कुरैशी पिता ईस्माईल मिस्त्री ले गया।

जानकारी मिलने पर हिंदू जागरण मंच ने एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल को ज्ञापन देकर युवती को बरामद कर रहीम पर केस दर्ज की मांग की। 48 घंटे में कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद भी युवती के नहीं मिलने पर रविवार शाम परिजनों के साथ मंच के पदाधिकारियों ने चिमनगंज थाने का घेराव कर दिया।

आरोप लगाया कि रहीम ने तोपखाने में रिश्तेदारों के यहां युवती को छिपाकर रखा है। उन्होंने 48 घंटे में युवती के नहीं मिलने पर आगर रोड पर धरना देने की चेतावनी दी है।

लव जेहाद का आरोप

मंच के अर्जुन भदौरिया ने बताया कि युवती के पिता नहीं है। पांच भाईयों के साथ रहती है। रहीम ने पड़ोसी होने का फायदा उठाकर युवती को फांसा और भगा ले गया, जबकि रहीम की एक पत्नी नागदा में भी है। उन्होंने कहा मामला लव जेहाद का है। दो दिन में युवती के नहीं मिलने पर धरना प्रदर्शन कर ओर चक्काजाम किया जाएगा।

इनका कहना

युवती की गुमशुदगी दर्ज है। पता चला है उसे पड़ोस में रहने वाला विवाहित व्यक्ति ले गया। इसी संबंध में परिजन चर्चा के लिए आए थे। युवती को तलाशने का प्रयास कर रहे है। -जितेंद्र भास्कर, टीआई थाना चिमनगंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कवि सम्मेलन में कविता पाठ के साथ दिया स्वच्छता का संदेश

Sun Dec 12 , 2021
कार्तिक मेले में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देर रात तक जमे रहे श्रोता उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम द्वारा कार्तिक मेले में शनिवार रात अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसका देर रात तक श्रोताओं ने भरपूर आनंद लिया। नगर निगम द्वारा इस अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में […]
Kartik mela kavi sammelan 2021

Breaking News