पहले दिन 7 हजार से ज्यादा बच्चों को लगी वैक्सीन

School girls in queue for corona vaccination in ujjain

उज्जैन, अग्निपथ। 12 से 14 साल उम्र के बच्चों का बुधवार से टीकाकरण आरंभ किया गया है। पहले दिन जिले में 7 हजार से ज्यादा बच्चों को टीके लगाए गए। जिले में इस उम्र सीमा के बीच 78 हजार 310 बच्चों का टीकाकरण किया जाना है। प्रशासन को उम्मीद है कि 10 दिन की सीमा में बच्चों के टीकाकरण का पहला चरण पूरा कर लिया जाएगा।

जिले में सुबह 9 बजे से टीकाकरण की एक साथ शुरूआत होना थी लेकिन ज्यादातर टीकाकरण केंद्र स्कूलों में होने की वजह से अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग समय में टीकाकरण शुरू हो सका। शहर में 20 और पूरे जिले में लगभग 200 टीकाकरण केंद्र बनाए गए थे।

जिला टीकाकरण अधिकारी डा. के.सी. परमार के मुताबिक टीकाकरण के पहले ही दिन लगभग 10 प्रतिशत बच्चों को वैक्सीन का पहला डोज लगा दिया गया है। 12 से 14 साल उम्र के बच्चों को कोबावैक्स वैक्सीन लगाई जा रही है।

इसका दूसरा डोज 28 दिन के अंतराल पर लगाया जाएगा। बच्चों के टीकाकरण के लिए ऑनलाईन, ऑफलाइन और ऑनसाइट तीनों ही तरह से रजिस्ट्रेशन किया गया। जिला टीकाकरण अधिकारी डा. परमार ने बताया कि तेज गर्मी को देखते हुए सभी सेंटर पर ओआरएस घोल के पैकेट व अन्य जरूरी दवाएं रखने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि पूरे दिन कहीं से किसी तरह के साईड इफेक्ट की सूचना नहीं आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चिंतामन में चैत्र महोत्सव शुरू नृत्य व तबला वादन प्रस्तुत

Wed Mar 23 , 2022
मंदिर समिति मना रही महोत्सव, प्रति बुधवार होगी प्रस्तुतियां उज्जैन, अग्निपथ। प्रसिद्ध चिंतामन गणेश मंदिर में बुधवार को चैत्र मास की जत्रा के साथ ही चैत्र महोत्सव की शुरुआत भी हुई। प्रथम जत्रा के बुधवार की शाम शहर के कई ख्यात कलाकारों ने मंच से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को […]
Chaitr mahotsav chintaman mandir ujjain 23 03 22