तीन बच्चों के पिता ने कर ली दूसरी शादी, पहली पत्नी ने धार में दर्ज कराया केस

उज्जैन पुलिस फाइल

धार, अग्निपथ। शहर के महिला थाने में एक अनोखा मामला दर्ज किया है, जिसमें तीन बच्चों के बाप ने पहली पत्नी को बिना बताए दूसरी शादी कर ली। जब पहली पत्नी को पति की दूसरी शादी की बात पता चली तो वह भागकर ससुराल पहुंच गई। परिजनों की समझाइश और बच्चों के करियर के खातिर पहली पत्नी फिर से अपने पति के साथ रहने को राजी हो गई। तीनों एक साथ रहने लगे। इसी दौरान दूसरी पत्नी ने पति को पहली पत्नी के खिलाफ भडक़ा दिया, जिससे पति आए दिन दहेज की बात को लेकर मारपीट करने लगा और बच्चों सहित घर से निकाल दिया। पीडिता ने धार महिला थाने में पति की शिकायत की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर खरगोन के परिवार सहित पति पर दहेज प्रताडना, मारपीट सहित अन्य धाराओ प्रकरण दर्ज किया है।

ग्राम सराय निवासी 26 वर्षीय पीडिता ने पुलिस को सौंपे आवेदन में बताया कि परिवार की सहमति से रीति-रिवाज के अनुसार खरगोन के ग्राम झिरन्या निवासी कैलाश पिता रामलाल से करीब 11 साल पहले शादी हो गई थी। शादी के दौरान महिला के माता व पिता ने सोने, चांदी के आभूषण सहित ग्रहस्थी का सामान दिया था। शादी के इतने सालों के दौरान महिला ने एक लडकी सहित दो लडको को जन्म दिया, किंतु परिवार की छोटी-छोटी बातों को लेकर पति आए दिन परेशान करने लगा। ऐ

से में महिला अपने बच्चों को लेकर पिता के घर आ गई, करीब 8 माह पहले आरोपी कैलाश ने तलाक लिए बिना कृष्णाबाई से दूसरी शादी कर ली। इस बात की जानकारी लगने पर पहले पत्नी के परिजनों ने जमाई कैलाश को समझाया, जिसके बाद कैलाश दोनों पत्नियों को साथ में रखने लगा। हालांकि दूसरी पत्नी पहली पत्नी के खिलाफ पति को भडकाने लगी व परिवार में आए दिन विवाद शुरु हो गया। 11 दिसंबर 2022 को आरोपी ने पहली पत्नी के साथ मारपीट कर बच्चों सहित घर से निकाल दिया था, इसी बीच परिजनों में पुन समझाने की कोशिश की।

किंतु कैलाश ने महिला के परिजनों के साथ भी अभद्र व्यवहार करते हुए आभूषण भी रख लिए थे। महिला ने पुलिस को बताया कि पति आए दिन मारपीट कर मानसिक व शारीरिक रुप से प्रताडित भी करता है। पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर पति कैलाश पर 498, 494, 294, 323, 506 , 34 भादवि में प्रकरण दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बगैर टेंडर मिले ही इवेंट कंपनी ने करवा दिया मांडू उत्सव

Fri Jan 13 , 2023
मंत्री उषा ठाकुर को भी गुमराह करने से नहीं चूके अधिकारी धार, अग्निपथ। पांच दिवसीय मांडू उत्सव भले ही समाप्त हो गया हो किंतु इवेंट कंपनी से जुड़े विवाद समाप्त नहीं हो रहे है बल्कि इससे बड़ी सरकार की उदारता इस कंपनी के प्रति क्या होगी की मांडू उत्सव उस […]

Breaking News