तीन मंजिला मकान से 4 लाख के आभूषण चोरी

Tala toda

छत के रास्ते आया बदमाश, दूसरी मंजिल के कमरे का खोला ताला

उज्जैन, अग्निपथ। तीन मंजिला मकान की दूसरी मंजिल पर छत के रास्ते आए बदमाश ने सोमवार-मंगलवार रात 4 लाख के आभूषण चुराने की वारदात को अंजाम दिया। खास बात यह रही कि बदमाश ने दूसरे मंजिल के कमरे का ताला खोला था।

बहादुरगंज स्थित रामविलास की चाल में सब्जी का कारोबार करने वाले रवि हारोड़ का मकान बना हुआ है। बीती रात परिवार खाना खाने के बाद तीसरे मंजिल पर बने कमरे में जाकर सो गया था। सुबह जब रवि की पत्नी संगीता नींद से जागी और दूसरी मंजिल पर बने रसोई घर में आई तो कमरे में सामान बिखरा देखा। कमरे में ताला लगा था, जिसे रात में किसी ने खोला था। उसने पति को बुलाया और अलमारी खुली देख उसमें रखे आभूषण-नगदी देखे, जो गायब थे।

लाखों की चोरी होने पर कोतवाली पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर जांच के लिये पहुंची तो पता चला कि बदमाश ने छत के रास्ते मकान की दूसरी मंजिल पर प्रवेश किया था। बदमाश को मकान की तीनों मंजिल का पता था, उसने प्रथम और तीसरी मंजिल पर किसी सामान का हाथ नहीं लगाया। सीधे दूसरी मंजिल के कमरे का ताला खोलकर वारदात की।

संगीता के अनुसार अलमारी में सोने-चांदी के आभूषण करीब 4 लाख और 20 हजार रुपये नगद रखे हुए थे। चोरी की वारदात पर फिगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम जांच के लिये पहुंची थी। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर मकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की तलाश शुरु की है।

5 दिनों से सामने आ रही वारदात

शहर में लगातार चोरी की वारदात होना सामने आ रहा है। पिछले 5 दिनों में पांचवी वारदात सामने आई है। चोरों ने सबसे पहले शुक्रवार को दिनदहाड़े ऋषिनगर में वारदात को अंजाम दिया था। उसके बाद नानाखेड़ा क्षेत्र के अलखनंदानगर और हरिओम विहार कॉलोनी में सूने मकान के ताले तोड़े थे। पुलिस बदमाशों का सुराग लगा पाती इससे पहले नागझिरी थाना क्षेत्र के शिप्रा विहार कॉलोनी में वारदात हो गई। अब रामविलास की चाल में बड़ी वारदात का पता चला है। अब तक किसी भी वारदात में पुलिस को बदमाशों का सुराग नहीं लग पाया है।

बस में रखा लाखों के जेवरात से भरा सूटकेस चोरी

उज्जैन, अग्निपथ। शादी में जाने के लिये बस की डिक्की में रखा सूटकेस चोरी हो गया, जिसमें लाखों के आभूषण रखे हुए थे। पुलिस ने कैमरों के फुटेज देखे। एक संदिग्ध दिखाई दिया, जिसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

रतलाम के ग्राम बामनिया में रहने वाली प्रज्ञा पोरवाल पति आशीष के साथ देवासगेट बस स्टेंड पहुंची थी। यहां से इंदौर जाने के लिये आनंदेश्वरी बस में सवार हुई। कंडक्टर के सूटकेस डिक्की में रखने के लिये कहा। आशीष ने खड़े रहकर दो सूटकेस रखवाये और कंडक्टर के डिक्की लॉक कर दी।

इंदौर पहुंचने पर एक सूटकेस गायब मिला। दम्पति ने कंडक्टर से पूछा तो उसने अनभिज्ञता जताई। दम्पति उसी बस में सवार होकर उज्जैन पहुंचे और देवासगे थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद बस स्टेंड पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तो उसमें एक संदिग्ध दिखाई दिया। जिसकी पहचान के प्रयास किये जा रहे है। पुलिस के अनुसार सूटकेस में सोने का हार, कान के टाप्स, चेन, चांदी की पायल, नगदी और कपड़े रखे हुए थे। मामले में जांच की जा रही है। दम्पति के अनुसार आभूषणों की कीमत करीब 5 लाख रुपये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एसी बस में दम घुट गया मां-बेटे का

Tue Apr 19 , 2022
ड्राइवर-क्लीनर की लापरवाही से उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार उज्जैन, अग्निपथ। इंदौर रोड स्थित वेदनगर कॉलोनी में रहने वाली 38 साल की एक महिला और 9 साल के उसके बेटे की इंदौर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का घटनाक्रम सामने आया है। यह महिला पुणे से एयर कंडिशन बस […]
mother son died in bus