तोड़ नहीं पाए तो जर्जर कर दी बदमाश की बिल्डिंग

पहले भाई का मकान भी किया था जमींदोज

उज्जैन,अग्निपथ।  बदमाशों के मकान तोडऩे की मुहिम के चलते पुलिस प्रशासन ने बुधवार को राजीवरत्न कॉलोनी में कार्रवाई की। यहां एक गुंडे का दो मंजिला भवन गली में होने से निगम गैंग उसे तोड़ नहीं पाई तो जर्जर कर दिया। कार्रवाई के दौरान परिजनों ने विरोध का प्रयास किया,लेकिन सफल नहीं हो सके।

राजीवरत्न कॉलोनी निवासी राम पिता शांतिलाल नायक (35) 2006 से अपराध कर रहा है। गुंडागर्दी व नशीला पदार्थ बेचने के कारण नीलगंगा थाने में उस पर 10 केस दर्ज हैं। वर्ष 2018 में पुलिस ने उसे जिलाबदर भी कर दिया था। बावजूद अवैध काम से बाज नहीं आने पर उसके मकान का रिकार्ड निकाला।

अवैध बिल्डिंग होने पर चार दिन पहले नोटिस भेजा और मंगलवार रात चेतावनी दे दी। कार्रवाई तय देख राम चलता बना। बुधवार सुबह सीएसपी एआर नेगी, टीआई रविंद्र यादव, तहसीलदार योगेश मेश्राम, भवन निरीक्षक हर्ष जैन निगम गैंग के साथ पहुंचे। यह देख पत्नी पूजा ने राम से तलाक का हवाला देते हुए विरोध किया, लेकिन टीम ने घरेलू सामान हटवाकर कार्रवाई शुरू कर दी।

मकान गली में होने से मशीनरी नहीं जा पाई तो निगम गैंग ने ट्रैक्टर के कंप्रेशन से हेमर चलाकर दीवार व छत जर्जर कर दी। पुलिस के अनुसार राम की पत्नी भी नशीले पदार्थ का धंधा करती है और रिकार्डेड है।

अब यह निशाने पर

रिकार्डनुसार नीलगंगा क्षेत्र में अब तक पुलिस प्रशासन राम के भाई राकेश उर्फ चिना, गोविंद, अन्नू व मल्ला के मकान जमींदोज कर चुकी है। सूत्रों के अनुसार राम पर रासुका की तैयारी भी की जा रही है। वहीं जबरन कॉलोनी के जुगल पासी, बंगाली कॉलोनी के अनुज बंगाली, अंबर कॉलोनी के विनोद पासी के आशियाने जल्द ही ध्वस्त किए जा सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बधाई बडऩगरवासियों! कालजयी प्रदीप की आत्मा को रोने से बचा लिया तुमने

Wed Mar 10 , 2021
उज्जैन से मात्र 51 किलोमीटर दूर 47 हजार जनसंख्या वाला बडऩगर अमर कालजयी कवि प्रदीप के कारण पूरे हिंदुस्तान में जाना जाता है जिनके लिखे गीतों में देश के प्रधानमंत्री की आँखों से भी झरने की तरह आंसूओं को निकालने की ताकत थी। कवि प्रदीप ने देख तेरे संसार की […]