त्रिवेणी पर मिल रहा खान नदी का गंदा पानी, 13 को स्नान

उज्जैन, अग्निपथ। त्रिवेणी पर १३ मार्च को शनिश्चरी अमावस्या पर स्नान होगा। हजारों लोग यहां जुटेंगे। साफ जल में स्नान के लिए प्रशासन ने नर्मदा का पानी शिप्रा में छोड़ा है, लेकिन एक गलती इस तैयारी पर पानी फेर देगी। राघव पिपलिया स्थित खान नदी का डायर्वशन डेम ओवरफ्लो हो रहा है और खान का गंदा पानी त्रिवेणी पर शिप्रा में पहुंच रहा है। पानी रोकने के लिए बोरी का बांध बनाया गया है जो नाकाफी है। तेज गति से शिप्रा तक पहुंच रहा खान नदी का गंदा पानी शनिश्चरी अमावस्या के स्नान के पहले ही शिप्रा को मैला कर देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ग्लोबल कंपनी के कर्ताधर्ता दे रहे पीडि़तों को धमकी

Tue Mar 9 , 2021
एडीएम के पास पहुंचे बोहरा समाजजन, बोले आरोपियों को गिरफ्तार करो उज्जैन,अग्निपथ। इंवेस्ट के नाम पर बोहरा समाजजनों को लाखों की चपत लगाने वाली ग्लोबल मार्केटिंग कंपनी के एजेंटों के खिलाफ मंगलवार को जन सुनवाई में एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी से शिकायत हुई है। पीडि़तों ने कंपनी डायरेक्टर पर धमकाने का […]

Breaking News