दशहरे पर जेब खाली: सफाईकर्मियों को पांच माह से नहीं मिला वेतन

आज से नहीं चलेंगे कचरा वाहन

धार, अग्निपथ। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए मेहनत करने वाले वाहन चालकों का दशहरा इस बार फीका रहेगा। इसकी वजह यह है कि कर्मचारियों को पांच माह से वेतन नहीं मिला है। इस आर्थिक तंगी से परेशान होकर कर्मचारी सोमवार को नगर पालिका पहुंचे और 5 अक्टूबर यानी दशहरे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की सूचना दे दी है। इस कारण अब दशहरे के दिन शहर का कचरा नहीं उठेगा।

नगर पालिका में आउटसोर्स पर घर-घर जाकर कचरा वाहन के जरीए कलेक्शन करने वाले करीब 23 कर्मचारी कार्यरत है। इन्हें 5 माह से वेतन नहीं मिला है। इस कारण कर्मचारियों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कर्मचारियों ने अधिकारी और ठेकेदार से कई बार इस मामले में चर्चा की, लेकिन किसी भी स्तर से जवाब नहीं मिलने से परेशान होकर अब अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी है।

नाम न छापने की शर्त पर कर्मचारी ने बताया कि पांच माह से सैलरी नहीं डली है। आउटसोर्स पर कर्मचारी काम कर रहे है। ठेकेदार को भी वेतन के लिए कहा था, लेकिन वह भी भुगतान नहीं होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे है। अब इन हालात में न बच्चों की फीस भर पा रहे है और न ही घर खर्च के लिए पैसे है। अब दशहरे जैसे बड़े त्यौहार को मनाने तक के लिए पैसे नहीं बचे है।

इसलिए नहीं उठेगा कचरा

शहर में रोजाना सुबह, दोपहर और शाम को घर-घर जाकर कचरा वाहनों से कचरे का कलेक्शन किया जाता है। लेकिन यदि वाहन चालक हड़ताल पर जाते है तो कचरा कलेक्शन का काम लगभग बंद होना तय है। कर्मचारियों के अवकाश पर जाने के चलते व्यवस्थाएं प्रभावित होंगी। इस कारण दशहरे पर शहर से कचरा एकत्रितकरण की बड़ी समस्या देखने को मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

असामाजिक तत्वों ने आधा दर्जन वाहनों के कांच फोड़े

Tue Oct 4 , 2022
दो संदिग्ध सीसीटीवी कैमरे में आए नजर देवास, अग्निपथ। शहर के राधागंज क्षेत्र के विश्राम बाग, राम-रहीम नगर, मधुबन कॉलोनी में सोमवार व मंगलवार की दरमियानी रात बदमासों ने वाहनों के कांच फोड़े। इस घटना में दो संदिग्ध अज्ञात युवक सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिए जो एक्टिवा वाहन से जा […]