दिनदहाड़े ताला तोडक़र दिया चोरी को अंजाम

Tala toda

उज्जैन, अग्निपथ। दिनदहाड़े बदमाशों ने सूने मकान का ताला तोडक़र चोरी को अंजाम दे दिया। परिवार घर लौटा तो ताले टूटे देख पुलिस को सूचना दी।

चिंतामण थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम फतियाबाद में रहने वाला बद्रीलाल पिता कासीराम परिवार के साथ सुबह गांव में ही मजूदरी के लिये गया था। दोपहर 2 बजे बाद लौटा तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अज्ञात बदमाशों ने घर में रखे 15 हजार रुपये नगद और आभूषण चोरी कर लिये थे। दिनदहाड़े चोरी की जानकारी लगने पर पुलिस जांच के लिये मौके पर पहुंची।

इस दौरान सामने आया कि गांव में सभी लोग खेतों में फसल कटाई के लिये लगे हुए हैं। जिसके चलते आसपास कोई नहीं था, इसी बात का बदमाशों ने फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस के अनुसार बदमाश आसपास के हो सकते हैं। मामला दर्ज कर सुराग लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुप्ता रायसेन, गुणावदिया को भेजा अनूपपुर

Tue Mar 29 , 2022
नगर निगम के दो अधिकारियों के ट्रांसफर उज्जैन, अग्निपथ। नगरीय प्रशासन विभाग ने उज्जैन नगर निगम में पदस्थ दो अधिकारियों के तबादले कर दिए है। नगरनिगम में पदस्थ उपायुक्त संजेश गुप्ता को रायसेन भेजा गया है जबकि सहायक आयुक्त तेजकरण गुनावदिया को अनूपपुर में पदस्थ किया गया है। दोनों ही […]
नगर निगम