दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों को 5 लाख की आर्थिक सहायता देने की मांग

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्रीमंत सिंधिया को सौंपा ज्ञापन

उज्जैन,अग्निपथ भारत सरकार के केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया के केंद्रीय मंत्री बनने के पश्चात प्रथम आगमन पर भाजपा जिला ग्रामीण के विशेष आमंत्रित सदस्य, पूर्व सरपंच नरेंद्र हुकमचंद कछवाय एवं अर्चना कछवाय के नेतृत्व में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। साथ ही विगत दिनों राजस्थान के नागौर जिले में दुर्घटना में मारे गए घटिया तहसील के ग्राम सज्जन खेड़ा और दौलतपुर के अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के परिवारों को केंद्र सरकार और राज्य सरकार से 5 लाख की आर्थिक देने का आग्रह नरेंद्र कछवाय ने ज्ञापन पत्र के माध्यम किया।

महाकाल की सवारी की पूजन हेतु केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का उज्जैन आगमन हुआ। जिसमें भाजपा जिला ग्रामीण के विशेष आमंत्रित सदस्यए पूर्व सरपंच नरेंद्र हुकमचंद कछवाय एवं अर्चना कछवाय के नेतृत्व में सीएचएल अपोलो अस्पताल के सामने भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश राठौर, बाबू पोरवाल, संजय जोशी, बाबूलाल पंवार, डॉ जितेंद्र राठौर,बंसी राठौर, घनश्याम सिंह तवर, जितेंद्र सिंह पवार, अरविंद मालवीय, अमरीश प्रजापत, राजू बैरागी, रशीद मंसूरी, दिलीप प्रजापति, संजय श्रीवास्तव, सुनील नीमा, सुरेंद्र सिंह कुशवाह, धर्मेंद्रसिंह पवार, विशाल मेवाड़ा, लाखनसिंह सोलंकी आदि ने स्वागत किया। यह जानकारी राहुल कछवाय ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इलाज कराने उज्जैन आई मां 2 साल की बच्ची को छोडक़र ट्रेन में सवार हो गई

Wed Sep 8 , 2021
नागदा से मिली महिला, बच्ची को संभालने लायक ने होने से बाल कल्याण केंद्र को सौंपा उज्जैन, अग्निपथ। रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह एक महिला दो साल की बच्ची को लावारिस हालत में छोडक़र ट्रेन में सवार हो गई। लावारिस हालत में बच्ची को देखकर आरपीएफ ने मामले की पड़ताल […]
2 years girl left behind at station