दुल्हा बनने से पहले ही लील गई मौत

हादसे

उज्जैन, अग्निपथ। तराना थाना क्षेत्र में जवासिया पेट्रोल पंप के पास सडक़ हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। हादसे में मारे गए युवक की सोमवार को शादी होना थी, रविवार को उसके घर पर माता पूजन होना था।

Mratak mithun
मृत मिथुन

माकड़ोन थाना क्षेत्र के नयापुरा क्षेत्र में रहने वाले 19 साल उम्र के एक युवक की सड़क़ हादसे में मौत हो गई है। रविवार सुबह जिस वक्त उसके विवाह का माता पूजन होना था ठीक उसी वक्त उसके शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा था। माकड़ोन में रहने वाला मिथुन पिता बद्रीलाल कुसुमरिया अपने बड़े भाई और दो अन्य लोगों के साथ शनिवार को उज्जैन में भानेज की शादी में शामिल होने के लिए उज्जैन आया था।

शाम करीब 4 बजे चारो लोग दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर वापस माकड़ोन जाने के लिए निकले। तराना के पास जवासिया गांव के फंटे पर एक लोडिंग ट्रक ने मिथुन की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल मिथुन को जिला अस्पताल लेकर आया गया, यहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार सुबह जिला अस्पताल में मिथुन के शव का पोस्टमार्ट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वैदिक शोध संस्थान के 85 छात्रों की परीक्षा नहीं हो पाई, घर भी नहीं जा पाये

Sun May 15 , 2022
ग्रीष्मकालीन अवकाश भी नहीं मिला, 15 जून को होगी परीक्षा उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित श्री महाकालेश्वर वैदिक प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान आवासीय विद्यालय में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को उनकी परीक्षा का इंतजार है। परीक्षा नहीं होने के कारण अन्य प्रदेश से आए विद्यार्थी अपने […]