दुष्कर्म के आरोपी को जहर पीने पर भी राहत नहीं, अस्पताल से छूट्टी के बाद होगी गिरफ्तारी

परिजनों ने पीडि़ता के पिता पर लगाया आरोप, पुलिस पर शक जताया

उज्जैन,अग्निपथ। नाबालिग को ब्लैकमेल व दुष्कर्म करने के आरोपी के पक्ष में शनिवार को परिजन आए। दावा किया कि बालिका से उनके पुत्र की सगाई हो गई है, लेकिन उसके पिता ने रुपए के लालच में उनके बेटे को झूठे केस में फंसा दिया और पुलिस ने उसे जहर देकर हत्या का प्रयास किया है।

सर्वविदित बजरंग नगर निवासी 13 वर्षीय बालिका ने शुक्रवार को पड़ोसी विकास पिता राजेश बैलवार (19) पर एक साल से ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। चिमनगंज पुलिस केस दर्ज कर विकास को तलाशने उसके जीजा के घर कंचनपूरा पहुंची थी। यहां विकास के जहर पीने पर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

इसी संबंध में शनिवार को विकास की माँ व पिता ने दावा किया कि बालिका की विकास से चार साल पहले सगाई हुई थी। परिजनों की सहमति से दोनों के संबंध थे। आरोप लगाया कि बालिका के पिता ने रुपए के लालच में दबाव डालकर विकास के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज करवाई और फिर पुलिस के साथ जाकर जहर देकर मारने का प्रयास किया है। उन्होंने सीएसपी पल्लवी शुक्ला व टीआई अजीत तिवारी द्वारा मदद करना भी बताया।

कहानी अविश्वसनीय

पुलिस के अनुसार बालिका मात्र 13 वर्ष की है ऐसे में चार साल पहले सगाई की बात गले नहीं उतरती। नाबालिग से संबंध बनाना भी अपराध है। इसलिए यह तर्क बेबुनियाद है। पुलिस के पहुंचने पर परिजनों की मौजूदगी में विकास ने स्वयं दरवाजा बंद कर कम असरकारक जहरीला पदार्थ पिया। इस कारण उपचार होने तक वह बच सकता है,लेकिन अस्पताल से छूट्टी होते ही गिर तार कर कोर्ट में पेश करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खबरों के उस पार: त्योहार के साथ सुरक्षा जरूरी

Sun Mar 28 , 2021
आज शहर भर में होली का पर्व मनाया जाना है। निश्चित रूप से यह ऐसा पर्व है जो आम से लेकर खास तक मनाता है किंतु वर्तमान परिस्थितियां कुछ और बनी हुई हैं। इस समय त्योहार के साथ-साथ अपने आप को सुरक्षित रखना भी बहुत जरूरी है। होली के अवसर […]