शहर के व्यापारियों के दो सबसे प्रतिष्ठित संगठनों के चुने सदस्य एक दूसरे का करेंगे स्वागत

अनाज तिलहन व्यापारी संघ की पहली कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन, वीडी मार्केट संचालक मंडल का होगा मंडी में स्वागत और सम्मान

उज्जैन। शहर के दो प्रतिष्ठित व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी आज एक दूसरे का स्वागत और सम्मान करेंगे। आयोजन अनाज तिलहन संघ ने किया है। एसोसिएशन के चुनाव के बाद कार्यकारिणी के सदस्यों की यह पहली बैठक है। इसमें साधारण सभा के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

कार्यकारिणी की बैठक की जानकारी देते हुए अध्यक्ष गोविंद खंडेलवाल ने बताया कि कार्यकारिणी सदस्यों की चुनाव के बाद पहली बैठक बुलाई गई है। इसकी सूचना कार्यकारिणी के सदस्यों को भेज दी गई है। कार्यकारिणी की बैठक में वीडी क्लाथ मार्केट नागरिक सहकारी बैंक के संचालक मंडल को भी आमंत्रित किया गया है। इसमें उनका स्वागत और सम्मान किया जाएगा। खंडेलवाल ने बताया कि इसके अलावा कार्यकारिणी की बैठक में साधारण सभा के दौरान मंडी के व्यापारियों द्वारा जिन मुद्दों को उठाया गया था,उन पर विचार-विर्मश किया जाएगा। सभी से सुझाव लिए जाएंगे।

नए सीजन की व्यवस्था पर होगी मुख्य चर्चा

खंडेलवाल ने बताया कि कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक में मुख्य रूप से नए सीजन के संबंध में चर्चा होगी। ताकि लाइट, बिजली, पानी और साफ -सफाई की व्यवस्था के संबंध में फैसला किया जा सके। किसानों और व्यापारियों को नए सीजन में किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए मंडी प्रशासन को अवगत कराया जाएगा।

वीडी मार्केट के संचालकों ने किया जनसंपर्क

वीडी मार्केट के संचालकों ने आज दिन में सभी व्यापारियों का आभार मानते हुए दो घंटे तक जनसंपर्क किया। इस दौरान 12 संचालक मंडल के सदस्य एक साथ निकले थे। सभी सदस्यों ने उन्हें वोट देकर विजयी बनाने के लिए सभी व्यापरियों का आभार माना।

विधायक जैन ने सीएम को लिखा पत्र, कोआपरेटिव बैंक की मतदान प्रक्रिया हो बदलाव

विधायक पारस जैन ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर कोऑपरेटिव बैंक के चुनाव में मतदान प्रक्रिया में संशोधन करने के संबंध में पत्र लिखा है। जैन ने पत्र के लिखा है कि, गत दिवस विक्रमादित्य सहकारी साख संस्था के चुनाव हुए हैं। यह संस्था सहकारिता विभाग से पंजीकृत हैं। इसके संचालक मंडल के चुनाव में नौ दावेदार खड़े हुए थे। परन्तु कई लोगों ने एक से चार लोगों को वोट दिए हैं। इनके वोट भी मान्य कर लिए गए। नियमों में बदलाव करके जितने पद हैं उतने वोट दिए जाना अनिवार्य किया जाए। उन्हें ही वैध मत माना जाए, इससे नए उम्मीदवारों को मौका मिलेगा और पारदर्शिता से चुनाव होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पीएचई मेरा परिवार हैं, यहां मेरी आत्मा बसती : चंदेल

Tue Aug 31 , 2021
पीएचई के चार कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त उज्जैन। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी संधारण खंड नगर पालिका निगम उज्जैन से विभिन्न पदों पर कार्य कर रहे कर्मचारियों की अर्धवार्षिक आयु पूर्ण होने पर राज्य कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अर्जुन सिंह चंदेल वरिष्ठ पत्रकार के मुख्य […]