दुष्कर्म के बाद 6 माह से कर रहा था ब्लैकमेल

दुष्कर्म rape

स्पा संचालिका ने दर्ज कराई शिकायत

उज्जैन, अग्निपथ। किराये के मकान में स्पा संचालित करने वाली महिला ने मकान मालिक पर 6 माह पहले दुष्कर्म कर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाकर महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 2 सप्ताह पहले क्राइम ब्रांच ने महिला के स्पा पर दबिश दी थी।

फ्रीगंज में ओसम स्पा संचालित करने वाली दिल्ली की महिला ने महिला थाने पहुंचकर मकान मालिक अरविन्दर सिंह नील के खिलाफ दुष्कर्म करने और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। महिला ने बताया कि उसने मकान किराये से लिया था। नील ने मित्रता करने के बाद उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया।

6 माह से वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये वसूल चुका था। 10 लाख की डिमांड ओर कर रहा था। मामले में टीआई रेखा वर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

15 दिन पहले पकड़ाई थी महिला

10 सितंबर को क्राइम ब्रांच ने माधवनगर-नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के स्पा सेंटरों पर दबिश दी थी। उस दौरान आरबी जोन के सामने ओसम स्पा से उक्त महिला को गिरफ्तार किया गया था। उसके यहां से 2 लड़कियां और कुछ युवको को पकड़ा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कृषि मंत्री के कार्यक्रम में तुलावटियों का हंगामा

Tue Sep 27 , 2022
मंत्री से कहा- तुलाई हम्माली नहीं मिलेगी तो भूखे मरने की नौबत आ जाएगी उज्जैन, अग्निपथ। कृषि उपज मंडी में मंगलवार की शाम कृषि मंत्री कमल पटेल के कार्यक्रम के दौरान जमकर हंगामा हुआ। कृषि मंत्री जब मंच पर भाषण दे रहे थे तब तुलावटियों ने उनकी घोषणा का विरोध […]