दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहे कैदी की संदिग्ध मौत

परिजनों ने लगाए मारपीट के आरोप, जेल प्रशासन ने कहा घटना की होगी मजिस्ट्रीयल जांच

धार, अग्निपथ। जिला जेल में एक कैदी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सोमवार शाम को तबीयत बिगडऩे पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जहां पर डॉक्टरों ने कैदी को मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। मंगलवार को जिला अस्पताल में डॉक्टरों की पैनल ने मृत कैदी का पोस्टमार्टम किया। इस दौरान मृतक के परिजनों ने कैदी के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद जेल में मौजूद कैदियों ने भूख हड़ताल की है। साथ ही सुबह से ही जेल के भीतर कैदियों द्वारा हंगामा और नारेबाजी की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भेरू पिता बगदीराम निवासी हनुमंत्या काग, सरदारपुर जेल की बाथरूम में संदिग्ध हालत में बेहोश मिला था। इसके बाद भेरू को जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जहां डॉक्टरों ने भेरू को मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद मंगलवार सुबह करीब 11 बजे परिजन धार पहुंचे और उन्होंने जेल प्रशासन पर मारपीट का आरोप लगातेे हुए जांच की मांग की। परिजनों का कहना है कि भेरू के साथ मारपीट हुई है। जिससे उसकी मौत हुई।

यह है मामला

सरदारपुर के हनुमंंत्याकाग का रहने वाला भेरू रैप केस में सजा काट रहा था। 11 फरवरी को ही भेरू को सेंट्रल जेल से धार जेल रेफर किया गया था। धार जेल में भेरू को आईटीआई ट्रेनिंग के लिए भेजा गया था। इस बीच सोमवार को संदिग्ध हालत में उसकी मौत हो गई। भेरू को रैप केस में 11 वर्ष की सजा हुई थी।

घटना की होगी मजिस्ट्रीयल जांच

इस घटना के बाद जेल प्रशासन की तरफ से जेल अधीक्षक आरआर दांगी ने बताया कि भेरू सोमवार शाम को जेल बंद होने के बाद बाथरूम में संदिग्ध हालत में मिला था। इसके बाद से उपचार के लिए बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आईटीआई ट्रेनिंग के लिए भेरू को 11 फरवरी को धार जेल भेजा गया था। हमनें घटना की जांंच के लिए वरिष्ठ स्तर पर जानकारी दे दी है। इसमें 10 से 11 लोगों द्वारा मारपीट करने की बात प्राथमिक तौर पर सामने आई है।

पीएम रूम के बाहर परिजनों का हंगामा

घटना के बाद मृतक भेरू का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। लेकिन पीएम के बाद परिजन शव लेने को तैयार नहीं है। परिजनों द्वारा पीएम रूम के बाहर ही हंगामा और नारेबाजी की जा रही है। लगातार नारेबाजी का दौर चल रहा है। हालांकि परिजनों को समझाइश देने का दौर चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बदमाशों का हाईवे पर उत्पात, पुलिस अधिकारी की कार सहित कई वाहनों पर फेंके पत्थर

Tue Feb 28 , 2023
3 लोगों को आई चोट धार, अग्निपथ। जिले के कुक्षी में सोमवार-मंगलवारी की रात बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। बाग कुक्षी रोड पर वाहनों पर लूटपाट के इरादे से बदमाशों ने पथराव किया। 8 से अधिक वाहनों पर पत्थर फेंकने की जानकारी सामने आई है। इन वाहनों में भाजपा के […]

Breaking News