बदमाशों का हाईवे पर उत्पात, पुलिस अधिकारी की कार सहित कई वाहनों पर फेंके पत्थर

3 लोगों को आई चोट

धार, अग्निपथ। जिले के कुक्षी में सोमवार-मंगलवारी की रात बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। बाग कुक्षी रोड पर वाहनों पर लूटपाट के इरादे से बदमाशों ने पथराव किया। 8 से अधिक वाहनों पर पत्थर फेंकने की जानकारी सामने आई है। इन वाहनों में भाजपा के प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल सहित यात्री बस पुलिसकर्मी और अन्य लोगों के वाहनों पर पथराव हुआ है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। इस पथराव के कारण 2 लोगों को चोट आई है, एक अन्य व्यक्ति गंभीर है।

पुलिस के अनुसार पाडल्या घाटी में कुक्षी की ओर आ रही बस पर बदमाशों ने पथराव किया। इसके अलावा बदमाशों ने 7 अन्य वाहनों पर भी निशाना बनाकर पत्थर फेंके। बदमाश लूट के इरादे से आए थे, इसलिए ताबड़तोड़ पथराव किया गया। इससे वाहनों में कांच के शीशे टूटे हैं। साथ ही लोगों को भी चोट आई है। बताया जा रहा है कि बीती रात 10 बजे बदमाशों ने हाईवे से गुजर रहे वाहनों पर ताबड़तोड़ पत्थर फेंके। इस दौरान एक बस सहित भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी जयदीप पटेल की इनोवा कार, बदनावर में पदस्थ उप निरीक्षक एस शुक्ला की कार, पत्रकार अखिलेश पंवार की कार व कुक्षी जाने वाली एक यात्री बस के कांच फूटने की सूचना है।

सूचना पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बदमाशों ने रास्ते में बड़े-बड़े पत्थर जमा कर वाहनों को रोकने की योजना बनाई थी। इस बीच पथराव भी किया जा रहा था। भाजपा नेता पटेल की कार पर भी पथराव हुआ। लूट से बचने के लिए कार को पत्थर पर चढ़ाकर निकालने की कोशिश में कार का टायर फट गया था। वहीं कुक्षी के व्यवसाई अप्पू मिस्त्री के वाहन पर भी पत्थराव किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी कुक्षी दिलीप सिंह बिलवाल, कुक्षी थाना प्रभारी ब्रजेशकुमार मालवीय एवं बाग थाना प्रभारी रणजीत सिंह बघेल के साथ पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे थे। पुलिस द्वारा बदमाशों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कार्यशाला में बताई प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की रणनीति

Wed Mar 1 , 2023
विक्रम बीवी के रसायन एवं जैव रसायन अध्ययन शाला में हुआ राष्ट्रीय आयोजन उज्जैन। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कैरियर बनाने के लिए जरूरी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं (NET, SET, GATE) की तैयारी के लिए किस तरह रणनीति बनाई जाए इस पर एक राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन विक्रम विश्वविद्यालय की रसायन […]