देहरादून-ऋषिकेश मार्ग पर रानीपोखरी पुल गिरा, कई गाड़ियां नदी में बहीं

देहरादून। उत्‍तराखंड में भारी बारिश के बीच देहरादून-ऋषिकेश मार्ग पर रानीपोखरी पुल टूट गया है। हादसे के दौरान पुल से गुजर रहीं कई गाड़ियां नदी में गिर गईं। हालांकि अभी तक जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है लेकिन कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि पुल गिरने के साथ तीन गाड़िया जिनमें दो लोडर और एक कार शामिल हैं नदीं में गिर गईं। एक घायल को वहां से इलाज के लिए भेजा गया है। पुल गिरने की सूचना पर पुलिस और राहत दल आनन-फानन में मौके पर पहुंच गया है। इस हादसे की वजह से फिलहाल देहरादून से ऋषिकेश के मुख्‍य मार्ग का संपर्क कट गया है। गाड़ियों को देहरादून से नेपाली फार्म की ओर डायवर्ट करके ऋषिकेश भेजा जा रहा है।

इस बीच घटनास्‍थल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें रानीपोखरी पुल बीचोंबीच से टूट कर गिरता दिख रहा है। पुल टूटने के दौरान ही उससे गुजर रहे वाहन भी नदी में जा गिरे। लोगों का कहना है कि गनीमत रही कि पुल तेजी से नहीं टूटा और हादसे के वक्‍त नदी का बहाव बहुत तेज नहीं था, अन्‍यथा नुकसान काफी अधिक हो सकता था।

लगातार बारिश से बिगड़े हालात

उधर, राजधानी देहरादून में मंगलवार से ही सड़कों पर सैलाब जैसी स्थिति बनी हुई है। लगातार बारिश के चलते लोगों के घरों तक में पानी भर गया है। दो दिन पहले संतला देवी मंदिर के पास 40 से ज्यादा घरों में मलबा भर गया था। बारिश ने गांव से शहर तक कहर ढाया। माता संतला देवी मंदिर के पाास खाबड़वाला में अतिवृष्टि से 40 से ज्यादा घरों में मलबा भर गया था। जान बचाने को लोग घरों से निकल आए।  एसडीआरएफ को मोर्चा संभालना पड़ा। किशननगर, विजय कॉलोनी, भगत सिंह कॉलोनी में घरों में बारिश का पानी घुस गया। जैंतनवाला से आगे खाबड़वाला में भारी बारिश की सूचना पर मंत्री गणेश जोशी अफसरों के साथ मौके पर पहुंचे। यहां राहत और बचाव दल ने काम शुरू किया। जोशी ने बताया कि खाबड़वाला में जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। गांव के अधिकतर घरों में मलबा घुस गया और सड़क बंद हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

समय समाप्तः हरिफाटक ब्रिज के पास से हटाया अतिक्रमण;

Fri Aug 27 , 2021
पांच थानों के पुलिस बल के बीच प्रशासन की कार्रवाई उज्जैन। जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने शुक्रवार सुबह हरि फाटक ओवर ब्रिज के पास कई सालों से जमे अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। सुबह 6 बजे से निगम का अमला मन्नत गार्डन के पास […]