दोहरा हत्याकांड: पहचान नहीं होने पर दफनाए शव, हत्यारों का भी सुराग नहीं

दो दिन पहले माकड़ोन में हुई थी महिला व युवती की हत्या

उज्जैन,अग्निपथ। माकड़ोन में दो दिन पहले महिला व युवती की गला रेतकर हत्या करने वालों का सुराग नहीं मिल सका है। मृतिकओं की शिनाख्त तक नहीं होने पर गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने दोनों के शव दफना दिए।

सर्वविदित है माकड़ौन के समीप ग्राम बैरछी में मंगलवार सुबह 30 वर्षीय महिला और 20 वर्षीय युवती की लाश मिली थी। संभवत: हत्यारों ने सोमवार देर रात दोनों की धारदार हथियार से गला रेत दिया था और पहचान मिटाने के लिए महिला का सिर भी पत्थर से कुचल दिया था।

पुलिस ने दोनों की शिनाख्ति के लिए शव जिला अस्पताल की मरचूरी में रख समीप के जिलों में भी गुमशुदाओं का रिकार्ड खंगाला। बावजूद पहचान नहीं होने पर पुलिस ने दोनों का पीएम करवाकर गुरुवार को उनके शवों को दफना दिया। मृतिकाओं की पहचान नहीं होने से पुलिस को हत्या की वजह और हत्यारों का भी पता नहीं चल सका है।

मामले में टीआई अशोक शर्मा ने कहा कि शव दफनाने के बाद मृतिकाओं की शिनाख्ति के प्रयास जारी है। उम्मीद है जल्द ही सफलता मिलेगी और हत्यारे भी गिरफ्त में होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से टैक्स चोरी करने वाले 2757 व्यापारियों पर कार्रवाई

Thu Jun 9 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का निरंतर उपयोग किया जा रहा है। विभाग द्वारा जीएसटी एवं अन्य संबंधित पोर्टल पर उपलब्ध विस्तृत डाटा का सूक्ष्म विश्लेषण कर टैक्स चोरी कर रहे व्यापारियों एवं टैक्स चोरी के लिए अपनाये जा रहे हथकंडों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा […]