दो घंटे डॉक्टर्स की हड़ताल से मरीज परेशान

मांगें पूरी नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे चिकित्सक

उज्जैन, अग्निपथ। जिला अस्पताल सहित सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर्स गुरुवार को हड़ताल पर रहें। इस दौरान डॉक्टर्स ने सुबह 9 से 11 बजे तक मरीजों को चिकित्सा सेवाएं नहीं दी। दरअसल डॉक्टर्स अपनी मांगो को लेकर बुधवार से प्रदर्शन कर रहे है। ऐसे में अस्पताल में मरीजों को इलाज नहीं मिल पाया।

प्रदेश भर में चिकित्सा महासंघ द्वारा अपनी अलग अलग मांगो को लेकर प्रदर्शन किया गया। उन्होंने जिला अस्पताल के बाहर काम छोडक़र प्रदर्शन करते हुए अपनी मांग रखी। संघ के डॉ सीएम त्रिपाठी ने बताया कीं बुधवार को चिकित्सा हेल्थ और चिकित्सा एजुकेशन ने एक साथ अपनी मांगो को लेकर पहले काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया था। सभी ने गुरुवार को दो घंटे के लिए काम बंद कर प्रदर्शन किया है। सरकार से डॉक्टर्स की मांग है की समय मान वेतनमान सख्ती से लागू हो,ओल्ड पेंशन स्किम लागु हो ,विभाग के उच्च पदों पर चिकत्सको की नियुक्ति की जाये, तबादलों में राजनैतिक दखलंदाजी ना हो, सार्थक एप की अनिवार्यता समाप्त की जाए, संविदा डॉ को नियमतिकरण हो,पीएससी के द्वारा नई नियुक्ति की जाये।

डॉक्टर्स अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे

चिकित्सकों ने कहा कि भत्ते केंद्र के समान दिए जाए और वेतनमान यूपी व हरियाणा की तरह लागू किया जाना चाहिए लेकर डॉक्टर्स का आंदोलन बुधवार से शुरू हो गया है। गुरुवार को सुबह 9 से 11 बजे तक चिकित्सा सेवाएं बंद राखी गई ओपीडी में आने वाले मरीजों की मुश्किल बढ़ गई, कई मरीजों को इन्तजार करना पड़ा। चिकित्सा अधिकारी संघ के अध्यक्ष डॉ. अनिल भार्गव ने बताया कि मांगे नहीं मानी तो अब अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाशिवरात्रि पर्व: निर्गम गेट शौचालय में सुबह 6 से 9 बजे तक पानी की एक बूंद नहीं

Thu Feb 16 , 2023
कई दिनों से ऐसी स्थिति, अलसुबह नहीं खोला जाता टंकी भरने का वॉल्व उज्जैन, अग्निपथ। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज रात्रि से महाशिवरात्रि पर्व का उल्लास बिखरने लगेगा। श्रद्धालु निर्गम गेट से निकलते समय शौच आदि जाने के लिये शौचालय जायेेंगे तो उनको परेशानी का सामना करना पड़ेगा। […]

Breaking News