धर्मशाला की छत पर युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म

सहेली के बायफ्रेंड पर दर्ज हुआ केस

उज्जैन, अग्निपथ। किशोरी को उसकी सहेली का बायफ्रेेंड जबरन धर्मशाला की छत पर ले गया और बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के वृंदावनपुरा में रहने वाली 14 साल की किशोरी की सहेली का बायफ्रेंड सोनू भी क्षेत्र का रहने वाला है। कुछ दिनों से वह किशोरी को परेशान कर रहा था। उसका कहना था कि वह प्यार करता है। मंगलवार को किशोरी घर की छत पर खड़ी थी उसी दौरान सोनू पहुंचा और उसे बहला-फुसलाकर समीप धर्मशाला की छत पर ले गया। जहां उसने किशोरी को बंधक बना लिया और दुष्कर्म किया। उसने धमकी दी कि किसी को बताया तो अच्छा नहीं होगा।

किशोरी देर शाम घर पहुंची और उसने परिजनों को घटनाक्रम बताया। रात में परिजन थाने पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराकर मामले में पाक्सो एक्ट के साथ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर रात में ही सोनू को हिरासत में ले लिया।

टीआई गगन बादल के अनुसार बुधवार दोपहर दुष्कर्म करने वाले युवक को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेजा गया है। मामले में जांच की जा रही है। किशोरी का कहना कि सोनू प्यार का इजहार कर रहा था। इंकार करने पर उसने जबरदस्ती की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संतराम सिंधी कालोनी में संचालित हो रहा था जुआघर

Wed Mar 16 , 2022
11 जुआरी हिरासत में, 5.50 लाख नगद मिल उज्जैन। संतराम सिंधी कालोनी में एक मकान में चल रहे जुआघर पर बुधवार शाम पुलिस ने दबिश मारी तो बड़ा खुलासा हो गया। 8 जुआरी बाहर से आये थे। तीन शहरी है। जिनके पास से 5.50 लाख रुपये बरामद किये गये है। […]